हजारीबाग: हजारीबाग दारू प्रखंड अंतर्गत राशन कार्ड धारियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का कार्ड युद्ध स्तर पर जारी है .विदित हो कि दारू प्रखंड शत् प्रतिशत राशन कार्ड धारी परिवारों का गोल्डन कार्ड का निर्माण कर हजारीबाग जिला का दूसरा आयुष्मान प्रखंड घोषित किया गया है. दूसरे चरण में अब राशन कार्ड के सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू राम रतन कुमार वर्णवाल ने विभिन्न प्रज्ञा केंद्रों का भ्रमण करते हुए सभी लोगों से अपील किया है कि इस योजना के तहत अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ प्रज्ञा केंद्र पर पहुंचे और निशुल्क गोल्डन कार्ड का निर्माण कराएं .इससे उन्हें अपने और अपने परिवार का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा और आवश्यकता अनुसार झारखंड सरकार के द्वारा पंजीकृत अस्पतालों में पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करायें.

