BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी राशन कार्डधारियों को 2 महीने का दिया जाएगा राशन: उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in Uncategorized
सभी राशन कार्डधारियों को 2 महीने का दिया जाएगा राशन: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: कोरोना के संकट को देखते हुए खूंटी जिले के जरूरतमंद और असहाय लाभुकों हेतु आपातकालीन व्यवस्था की गई है. जिले में कोई भी भूखा ना रहे इसलिए सभी राशन कार्डधारियों को राशन दुकान से खाद्यान प्राप्त होगा. सभी कार्डधारियों को आगामी दो माह अप्रैल 2020 एवं मई 2020 के खाद्यान का अतिरिक्त वितरण किया जाएगा.

जिन्होंने राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया है उनमें जरूरतमंद लाभुकों को प्रखण्ड कार्यालय से ₹1 प्रति किलोग्राम की दर से 10 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया जाएगा.

दाल भात योजना के अंतर्गत दाल भात केंद्रों से अपने बर्तन में ले जाने हेतु खिचड़ी का वितरण किया जाएगा.
इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी है कि पीडीएस दुकानों से अनाज उठाव के दौरान आम लोगों को हो रही समस्यां को देखते हुए संबंधित अधिकारियों व सभी पीडीएस डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है. वर्तमान समय में अनाज उठाव के दौरान OTP transaction में काफी समय लगने की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विभाग द्वारा इसे बंद कर दिया गया है.

अब मात्र लाभुकों का कार्ड संख्या डालना है और पीडीएस डीलर system generated ओटीपी में 12345 डालेंगे. इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि डीलर एक पंजी संधारित करेंगे जिसमें वितरण से संबंधित पूर्ण जानकारी होगी और लाभुक का हस्ताक्षर लेंगे. चुंकि लाभुकों को दो महीने का एडवांस अनाज भी देना है इसलिए सतर्कता आवश्यक है.

कोरोना वायरस से संभावित संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी ऑनलाइन मोड में कार्यरत जन वितरण प्रणाली दुकानों से बायोमैट्रिक सत्यापन के बगैर अगले आदेश तक राशन का वितरण किया जाएगा. इससे लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ संक्रमण फैलने की संभावना में काफी कमी आयेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल

Next Post

नौका पर सवार होकर आई मां दुर्गा, करेंगी सब महामारियों का नाश

Next Post
नौका पर सवार होकर आई मां दुर्गा, करेंगी सब महामारियों का नाश

नौका पर सवार होकर आई मां दुर्गा, करेंगी सब महामारियों का नाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d