BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

31 जुलाई तक सभी धार्मिक स्थल व धार्मिक आयोजन पूर्णरूप से रहेंगें प्रतिबंधित: उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
31 जुलाई तक सभी धार्मिक स्थल व धार्मिक आयोजन पूर्णरूप से रहेंगें प्रतिबंधित: उपायुक्त

31 जुलाई तक सभी धार्मिक स्थल व धार्मिक आयोजन पूर्णरूप से रहेंगें प्रतिबंधित: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त नैंन्सी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि राज्य सरकार के आदेशानुसार आगामी 31 जुलाई तक राज्य में जारी लाॅकडाउन के तहत नियमों का कड़ाई से अनुपालन के साथ-साथ वर्तमान में किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी गयी है. ऐसे में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है.

इसको लेकर सघन जांच अभियान के साथ मंदिर व इसके आस-पास के क्षेत्रो में 06 चेक पोस्टों के अलावा दुम्मा बोर्डर व चिन्ह्ति स्थलों पर आवश्यकतानुसार चेक पोस्टों की संख्या बढ़ायी जायेगी, ताकि कोई भी बाहरी वाहन बेवजह जिले में प्रवेश न कर पाये. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि फ्लाईंग स्क्वाॅयड टीम का गठन करते हुए सीमावर्ती इलकों, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के साथ मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम को लेकर गश्ती तेज किया जाय.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नैंन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि जल्द हीं जिलावासियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा का इंतजाम किया जायेगा, जिसके माध्यम से बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जायेगी. इसके अलावे झारखण्ड के दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बाहर से बाहर ही उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जायेगा. साथ हीं तीसरी कड़ी के रूप में मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जायेगा.

लाॅ एण्ड आर्डर व ट्रैफिक व्यवस्था को रखें दुरूस्तः पुलिस अधीक्षक

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लाॅकडाउन के नियमों का अनुपालन कड़ाई से कराते हुए लोगों को संदेश दें कि यदि वे लाॅकडाउन के नियमों का सख्ती से अनुपालन नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में वे दण्ड के भागी होंगे एवं प्रशासन द्वारा दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावे पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गयी कि बेहतर सुरक्षा व्यवस्था व बेहतर लाॅ एण्ड आर्डर को लेकर 07 ट्रैफिक ओपी व 03 अस्थाई ओपी (दुम्मा बोर्डर, हिन्दी विद्यापीठ व शिवगंगा) बनाये जाने की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावे सभी चेक पोस्टों पर पुलिस बलों की संख्या व पुलिस पदाधिकारियों की संख्या बढ़ायी जायेगी.

बालू उठाव को लेकर उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिया आवश्यक निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय ने संबंधित अधिकारियों के साथ सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी और सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जाए. इसके अलावे सरकारी योजनाओं में उपलब्ध कराए जा रहे बालू के लिए विशेष वाहनों को समस्या का सामना न करना पड़े, इस बात का विशेष ध्यान रखें. इसके अलावे वर्तमान में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मॉनसून में बालू घाटों से बालू खनन व उठाव पर रोक लगा रखा है. ऐसे में समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हुए अवैध बालू के उठाव व खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते रहें.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 19,148 नए मामले, 434 लोगों की हुई मौत

Next Post

सैकड़ों डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Next Post
सैकड़ों डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

सैकड़ों डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d