रांची: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अनलॉक-1 लॉकडाउन से संबंधित दिशा निर्देश के तहत झारखंड के लिये भी कई दिशा निर्देश जारी किया है.
केंद्र सरकार द्वारा कुछ मामलों में राज्य सरकार को निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है, जिसके आलोक में राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि पूर्व की भांति सभी धार्मिक स्थान बंद रहेंगे.
राज्य सरकार द्वारा निम्न अतिरिक्त गतिविधियों को कंटेनमेंट जोन के बाहर अनुमति प्रदान की गयी है. राज्य सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थलों को अगले आदेश तक बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है.

