BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शादी के बंधन में बंधे ऑलराउंडर विजय शंकर

by bnnbharat.com
January 28, 2021
in समाचार
शादी के बंधन में बंधे ऑलराउंडर विजय शंकर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर ने बुधवार को अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेशर से शादी कर ली. कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए शादी समारोह में कम लोग ही शामिल हो सके. वहीं, विजय भी अब विवाहितों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने विजय शंकर की शादी की फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा, “हम इस नवविवाहित कपल को उनकी लाइफ के बेहद खास दिन के लिए शुभकामनाएं देते हैं. साथ ही उनकी बेहद अच्छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करते हैं.” गौरतलब है कि विजय शंकर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हैं.

पिछले साल अगस्त में की थी सगाई

विजय शंकर ने पिछले साल अगस्त के महीने में सगाई की थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फोटो शेयर करके इसकी जानकारी दी थी. आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना होने से पहले उनकी सगाई की खबर सामने आई थी. इस मौके पर केएल राहुल युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, क्रुणआल पांड्या, करुण नायर, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल और अभिनव मुकुंद आदि खिलाड़ियों ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए बधाई दी थी.

वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी मैच

विजय ने आखिरी मैच वर्ल्ड कप में खेला था. यह मैच 27 जून 2019 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. विजय के चोटिल होने के चलते उन्हें बीच में ही वर्ल्ड कप को छोड़ना पड़ गया था. हालांकि वे विश्व कप में कोई भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे टीम मैनेजमेंट पर भी काफी सवालें उठे थे. इसके बाद वे टीम इंडिया का हिस्सा बनने में कामयाब नहीं हो पाए. जबकि आईपीएल में वे सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वित्त वर्ष 2021-22 में इंडियन इकोनॉमी दोहरे अंकों की जोरदार छलांग लगाएगी: IMF

Next Post

बिहार में दारोगा का प्रशिक्षण 4 फरवरी से शुरू

Next Post
एक ही थाने में तैनात दारोगा और 7 जमादार के वेतन पर लगी रोक

बिहार में दारोगा का प्रशिक्षण 4 फरवरी से शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d