BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी खबर: देश के सभी दुकानों को सशर्त खोलने की इजाजत

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in समाचार
बड़ी खबर: देश के सभी दुकानों को सशर्त खोलने की इजाजत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने देश वासियों को सबसे बड़ी राहत दी है. करीब एक महीने से बंद चल रही कई दुकानों को आज से शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है.

कहां राहत और कहां रहेगी अभी छूट की पाबंदी

सरकार ने इकोनॉमी को पटरी लाने के लिए कई शर्तों के साथ दुकानों को खोलने की मंजूरी दी है. बीते 30 दिनों के लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने दुकानों को खोलने के बड़ी राहत दी है. हालांकि, अभी लॉकडाउन 3 मई तक लागू रहेगा. लेकिन गृह मंत्रालय ने दुकानों को खोलने को लेकर शुक्रवार को नई गाइडलाइंस जारी की है.

स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत

गाइडलाइंस के मुताबिक आवासीय कॉलोनियों के समीप की दुकानें हीं खुलेंगी. साथ ही ये दुकानें संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना अधिनियम के तहत पंजीकृत होनी चाहिए.

दुकानों में केवल 50% कर्मचारी काम करेंगे

इसके अलावा इन दुकानों में केवल 50% कर्मचारी ही काम करेंगे और दुकानों  में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. इसके साथ ही कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. इसके अलावा कर्मचारियों को लॉकडाउन के दूसरे नियमों को मानना होगा.

गाइडलाइंस में कुछ रोक

हालांकि गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में कुछ रोक भी लगाई है. गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के मुताबिक शॉपिंग मॉल्‍स और शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स नहीं खुलेंगे. हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की छूट नहीं दी गई है. इसके साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में मार्केट परिसर में मौजूद दुकानें तीन मई तक नहीं खुलेंगी.

किताब और पंखों के दुकानों को खोलने की मंजूरी

इससे पहले गृह मंत्रालय ने किताब और पंखों के दुकानों को खोलने की मंजूरी दे दी थी. दरअसल, 1 महीने से चल रहे लॉकडाउन की वजह से व्‍यापारियों को करोड़ों का नुकसान हो चुका है. साथ ही रोजगार का संकट पैदा हुआ है. ऐसे में सरकार की और दी गई छूट कहीं ना कहीं इकोनॉमी को थोड़ी पटरी पर तो जरूर ही लाएगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टूर्नामेंट जीतना लक्ष्य, परिणामों के बावजूद टीम को नहीं छोड़ूंगा: विराट कोहली

Next Post

पहले प्यार की अधूरी दास्तां…

Next Post
पहले प्यार की अधूरी दास्तां…

पहले प्यार की अधूरी दास्तां...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d