लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि अब सभी लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानना चाहिए और अयोध्या को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं करना चाहिए.
मायावती ने कहा कि अयोध्या पवित्र नगरी है, भले ही लंबे समय तक यहां विवाद रहा हो. लेकिन सुप्रीम कोर्ट इस विवाद का अंत कर चुका है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही मंदिर निर्माण हो रहा है. ऐसे में मेरी सलाह है कि सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानें.
मायावती ने ट्वीट किया, ‘जैसा कि सर्वविदित है कि अयोध्या विभिन्न धर्मों की पवित्र नगरी व स्थली है. लेकिन दुःख की बात यह है कि यह स्थल राम-मन्दिर व बाबरी-मस्जिद जमीन विवाद को लेकर काफी वर्षों तक विवादों में भी रहा है. लेकिन इसका माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अन्त किया.

