BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया गया सभी सफल अभ्यर्थियों का चयन: CM योगी

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
हॉटस्पॉट में रहने वाले कर्मी अपने कार्यस्थल पर न जाएं: CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विगत साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश की बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य होते हैं. अतः बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि उनकी नीव मजबूत बन सके.

उन्होंने कहा कि इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन भलीभांति करना होगा. उन्हें बच्चों को पूरी मेहनत से पढ़ाना होगा. उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षकों के हाथ में देश का भविष्य है. अतः उन्हें पूरी गम्भीरता से कार्य करना होगा. 

मुख्यमंत्री ने यह विचार शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नौकरी देने के प्रति अत्यन्त गम्भीर है. राज्य सरकार द्वारा अब तक लगभग 03 लाख युवाओं को नौकरियां दी गई हैं. भविष्य में 03 लाख युवाओं को नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि आज के इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से इसकी शुरुआत हो गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.80 करोड़ बच्चों को अच्छी शिक्षा की आवश्यकता है. इसके लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की भी आवश्यकता थी. राज्य सरकार द्वारा 69,000 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई थी. प्रयास यह था कि इसके तहत वर्ष 2019 में ही अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति दी जाए, परन्तु कुछ अड़चनों के कारण इसमें विलम्ब हुआ.

उन्होंने कहा कि सभी सफल अभ्यर्थियों का चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया गया है. इस भर्ती के माध्यम से आज 31,277 शिक्षकां को नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारम्भ किया गया है. उन्होंने अपेक्षा की कि सफल अभ्यर्थी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड मांगें इंसाफ, केंद्र करे बकाए का भुगतान, ब्याज चुकाने में ही खर्च हो गए 17558 करोड़

Next Post

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी

Next Post
एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d