BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RJD की सरकार बनी तो सभी आतंकी आ जाएंगे बिहार: नित्यानंद राय

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
RJD की सरकार बनी तो सभी आतंकी आ जाएंगे बिहार: नित्यानंद राय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार चुनावों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंनें कहा है कि अगर RJD की सरकार बनती है तो आतंकी कश्मीर से बिहार आ जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष सत्ता पाने के लिए आतंकवादियों और पकिस्तान से भी समझौता कर सकता है. उनके इस बयान को लेकर अब रातनीति भी गरमा गई है.

वैशाली (बिहार) में एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा, “अगर RJD को राज्य की सत्ता में चुना जाता है तो जिन आतंकवादियों को हम कश्मीर से खत्म कर रहे हैं, वे बच जाएंगे और बिहार में शरण लेंगे. हम ऐसा नहीं होने देंगे. मुझे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा भरोसा दिया गया है.”

विपक्ष ने उनके बयान के लिए नित्यानंद राय की कड़ी आलोचना की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि MoS होम के इस तरह के बयान से देश में “गृहयुद्ध” हो सकता है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार का डर दिखाकर, उन्होंने 15 साल तक शासन किया, लेकिन अब जनता उन्हें मौका नहीं देने जा रही है और आतंकवादी का डर दिखाकर वोट इकट्ठा करने के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं. RJD के एक अन्य नेता अनवर हुसैन ने कहा है कि तेजस्वी यादव युवाओं को रोजगार देने की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा नफरत फैलाने का काम कर रही है.

बिहार चुनाव 2020

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर और 3 नवंबर और 7 नवंबर को होंगे. 10 नवंबर को प्रदेश में मतगणना होगी.

बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस ने महागठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ा था. दूसरी ओर, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और अन्य सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ा था. चुनावों के बाद 2017 में जेडीयू और आरजेडी के बीच दरार पैदा हुई, जिसके कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिश्तों को तोड़ दिया और बिहार में सत्ता बनाए रखने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ संबंधों को फिर से जोड़ा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

370 की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष: महबूबा मुफ्ती

Next Post

तेजस्वी यादव आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे नामांकन

Next Post
रोजाना 6 लोगों की मौत, बिना जांच और उपचार के मरने वालों की गिनती ही नहीं: तेजस्वी

तेजस्वी यादव आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे नामांकन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d