रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चतरा जिले की स्वास्थ्य सेवा संबंधी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि चतरा के उपायुक्त तत्काल अधीन भुइयां के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्त स्वास्थ्य, शिक्षा और जन-कल्याण पर जोर देते हुए प्रशासन को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाएं.
मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के अभाव में 12 वर्षीय किशोर जिसके हृदय में छेद था की मृत्यु पर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को उक्त परिवार की सहायता करने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि झारखंड के प्रत्येक घर को चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत् हर सम्भव सहायता दी जाएगी.

