BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘मिशन कोरोना’ पर U.P के सारे मंत्री, परखेंगे अस्पतालों की हकीकत

by bnnbharat.com
March 16, 2020
in Uncategorized
‘मिशन कोरोना’ पर U.P के सारे मंत्री, परखेंगे अस्पतालों की हकीकत

'मिशन कोरोना' पर U.P के सारे मंत्री, परखेंगे अस्पतालों की हकीकत

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सूबे के सभी जिला अस्पतालों में की गई व्यवस्था की हकीकत जानने आज यूपी के सभी मंत्री दौरे पर हैं. वह अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर वहां कोरोना से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की के बारे में जानेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मंत्रियों के साथ बैठक कर जिलों में कोरोना से बचाव के इंतजाम और मौसम की मार से परेशान किसानो के बारे में जानकारी लेने को कहा था.

सीएम कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहले ही बैठक कर चुके थे. रविवार को राज्य मंत्रियों को उन्होंने अपने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर बुलाया और बैठक की. बैठक में शामिल मंत्रियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना और किसानों की स्थिति को लेकर चिंता जताई. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सोमवार को सभी मंत्री अपने गृह जिले या प्रभार वाले जिलों में जाएंगे. वहां जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं देखेंगे. सुनिश्चित करेंगे कि वहां कोरोना के उपचार के सभी प्रबंध हों. इसके आलावा मौसम की मार से परेशान किसानों से मिलकर उनकी हरसम्भव मदद करने का आश्वासन देने के लिए भी सीएम ने मंत्रियों से कहा है.

सीएम ने मंत्रियों को ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा करके रिपोर्ट देने को कहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित किसानों से मुलाकात कर मंत्री उन्हें अहसास कराएंगे कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है. इससे प्रशासनिक अधिकारियों की भी मामले में गंभीरता की जानकारी होगी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी मंत्री दौरे के बाद कोरोना और प्राकृतिक आपदा संबंधी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुझे पूरा विश्वास है ​20 मार्च को फांसी होगी: निर्भया की मां

Next Post

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा MP का सियासी मामला, बहुमत परीक्षण पर BJP ने दी याचिका

Next Post
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा MP का सियासी मामला, बहुमत परीक्षण पर BJP ने दी याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा MP का सियासी मामला, बहुमत परीक्षण पर BJP ने दी याचिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d