मुंगेर: जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय बाटा चौक रोड मुंगेर में अमीर विधानसभा के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी एवं सभी पंचायत के अध्यक्ष की बैठक रखी गई. इस बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड मुंगेर के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया.
वहीं मंच का संचालन बरियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण देव मंडल ने किया वहीं बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारीयों पर विचार विमर्श किया गया. वहीं इस बैठक में उपस्थित सभी पंचायत अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष संतोष सहनी द्वारा तौलिया देकर सम्मानित किया गया.
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष साहनी जी ने कहा की मुंगेर विधान के सभी बूथ पर 10 कार्यकर्ता का चयन किया गया. हमारी पार्टी पूरी मजबूती से तैयार हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 बरसो से हरेक क्षेत्र में विकास किया है. चाहे शिक्षा,सड़क स्वास्थ्य ,बिजली हो.स्कूल कॉलेज विद्यालय खोलने के बाद छात्र छात्राओं के लिए और किसानों के लिए सहयोग राशि देने का काम किया. समाज में खड़े अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति को विकास से जोड़ने का काम किया.
नगर अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह और बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बरियारपुर सह प्रखंड प्रभारी सत्यजीत प्रकाश ने सयुंक्त रूप से कहा की आगामी चुनाव के लिए प्रत्येक पंचायत अध्यक्ष को 10-10 कार्यकर्ता को जोड़कर सरकार की योजना और विकास के बारे में प्रचार प्रसार कराने का काम करेंगे.
विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोट देकर मुख्यमंत्री जी को जिताने का काम करेंगे. वहीं मौके पर नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंटू उपध्यक्ष कुमार कृष्णचंद्र उर्फ बाबुल , सदर प्रखंड सुहावनी साहब , जिला महासचिव परफुल कुमार नीरज, सुबोध कुमार,रंजीत राय, देवेन्द्र,गोपाल,अजय ,ललन कुमार, साहेब महतो, गोपाल मंडल जी उपस्थित थे.

