BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार के सभी पुलिसकर्मी हैं ‘शराबी’: JDU विधायक

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
बिहार के सभी पुलिसकर्मी हैं ‘शराबी’: JDU विधायक
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. शुक्रवार को अपने आवास पर बरारी में पुलिस हिरासत में हुई संजय यादव की मौत को लेकर गोपाल मंडल ने बिहार पुलिस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि बिहार के पुलिस अफसर दारू पीते हैं. इसके बिना वे कोई काम नहीं करते हैैं.

विधायक ने संजय यादव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया और कहा कि वह गलत है. इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टरों पर भी पुलिस के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया. उन्होंने पोस्टमार्टम में आए बातों के विपरीत दावा किया कि संजय की हत्या हुई है. उनकी गमछे से गला दबाकर हत्या की गई है. उन्हें लात-घूंसे से मारा गया है. शराब पीकर पुलिस वालों ने उनकी पिटाई की है.

शराबबंदी कानून को लेकर कही आपत्तिजनक बातें

विधायक ने कहा कि डीएम-एसपी के कहने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सामान्य बनाया गया है. इसके अलावा उन्होंने सरकार के शराबबंदी कानून को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भले ही शराबबंदी कानून बनाया है. लेकिन दावे के साथ कहता हूं कि कोई पुलिस पदाधिकारी ऐसा नहीं है, जो शराब ना पीता हो. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलेंगे. वहीं, मृतक संजय यादव की पत्नी को नौकरी देने की मांग करेंगे.

संजय यादव की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत

बता दें कि जेडीयू विधायक ने बरारी में संजय यादव की पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. इस मुद्दे पर सफाई देने के लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके बयानों को गलत तरीके से बताया गया. गोपाल ने कहा कि हर घटना में छोटे पदाधिकारियों पर गाज गिरती है मामले में एक वरीय पदाधिकारी को लेकर कहा कि उनकी संलिप्तता इसमें है. उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहर: कई शहरों में लगा लॉकडाउन, क्या होगा संपूर्ण लॉकडाउन…?

Next Post

सभी पुलिसकर्मियों को दिए वैक्सीन लेने के निर्देश

Next Post
सभी पुलिसकर्मियों को दिए वैक्सीन लेने के निर्देश

सभी पुलिसकर्मियों को दिए वैक्सीन लेने के निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d