BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपडेटेड और यूनिक बनाने के पथ पर अग्रसर योगी सरकार, सारा काम होगा Paper Less

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
पत्रकार मर्डर केस: मुख्यमंत्री योगी करेंगे पत्रकार के परिवार को दस लाख की मदद
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार अपने आप को अपडेटेड और यूनिक बनाने के पथ पर अग्रसर है. फाइलों के गट्ठर से सरकार अब कंंप्यूटर की ओर तेजी से बढ़ रही है. हाल ही में आई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार में अब सब कुछ पेपरलेस होने जा रहा है. सरकार की इस नई पहल की शुरुआत ई-केबिनेट से की जा रही है. अब मंत्री-विधायक सभी टेबलेट चलाते नजर आएंगे.

मिनिमम गवर्नमेंट मेक्जीमम गनर्नेंस के मंत्र को किया आत्मसात

इतना ही नहीं राज्य सरकार केन्द्र की ओर से प्रस्तावित बजट को भी पेपरलेस बनाने वाली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ई-केबिनेट की ट्रेनिंग की वर्कशॉप आयोजित की गई थी. इस वर्कशॉप में योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीएम मोदी के मिनिमम गवर्नमेंट मेक्जीमम गनर्नेंस के मंत्र को उत्तरप्रदेश ने आत्मसात किया है.

सीएम योगी ने आगे कहा है कि इसका जीता-जागता उदाहरण कोरोना काल के दौरान देखा गया है. जब तकनीकी प्रयासों के चलते ही महामारी से निजात पाने का मौका मिला था. उनका कहना है कि हमने अब तक 217 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. जिसका लाभ जनता को मिला है. अब इसे आगे बढ़ाते हुए केबिनेट की बैठकों को भी पेपरलेस करना होगा.

बनाया जाएगा स्पेशल केबिनेट पोर्टल

इस मिटिंग में योगी ने अगली बैठक ई-केबिनेट के जरिए करने के निर्देश दिए हैं. जिसके लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप भी दिए जा रहे हैं. जिसका काम भी 2-3 दिन में खत्म हो जाएगा. सभी मंत्रियों के निजी स्टाफ को भी ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अगले चरण में संसदीय कार्यमंत्री द्वारा विधानमंडल के दोनों सदनों में समन्वय स्थापित कर सभी विधायकों को ट्रेंड किया जाएगा. इसके लिए सभी विधायकों को जल्दी से जल्दी टेबलेट भी मौहय्या कराए जाएंगे.

सीएम योगी ने बताया है कि ई-केबिनेट की बैठक से जुड़े कामकाज के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय, गोपनविभाग, एनआईसी के समन्वय से एक खास केबिनेट पोर्टल तैयार किया गया है. जिसे चालू करने के लिए मंत्रियों को आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा. इसके साथ ही बैठकों की जानकारी भी दी जाएगी. इस पोर्टल पर पिछली बैठकों का लेखा-जोखा सहित पूरा विवरण और क्रियान्वयन अद्यतन रिपोर्ट भी उपलब्ध होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू, किया चक्का जाम

Next Post

शहीदों के आश्रितों को सीधी नौकरी: मुख्यमंत्री की घोषणा का झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने किया स्वागत

Next Post
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री

शहीदों के आश्रितों को सीधी नौकरी: मुख्यमंत्री की घोषणा का झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने किया स्वागत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d