BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी फील गुड बजट, झारखंड को मिलेगा बड़ा लाभ: जयंत सिन्हा

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in समाचार
सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी फील गुड बजट, झारखंड को मिलेगा बड़ा लाभ: जयंत सिन्हा

सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी फील गुड बजट, झारखंड को मिलेगा बड़ा लाभ: जयंत सिन्हा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि कल संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट लोक कल्याणकारी, ऐतिहासिक और सर्व स्पर्शी है. जिसमें देश के सभी आर्थिक विषयों का समाधान समाहित है.

यह बजट किसान, महिला, मध्यमवर्ग के साथ उद्योग जगत के लिये भी हितकारी है. इसमें सबका साथ सबका विकास के संकल्प को ही आगे बढ़ाते हुए सबके लाभ की चिंता वित्त मंत्री ने की है.

देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती:

सिन्हा ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है.

उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटा 3.8% पर नियंत्रित रहा, महंगाई और ब्याज दर बढ़ने की आशंकाएं निर्मूल साबित हुई.

15 लाख तक वार्षिक आय वाले करदाताओं को बजट से बड़ा लाभ:

सिन्हा ने कहा कि माध्यम वर्ग के 15 लाख तक वार्षिक आय वाले करदाताओं को इस बजट से बड़ा लाभ मिलेगा. इनके लिये 40 हजार करोड़ रुपये का तोहफा सरकार ने दिया है. बड़े उद्योग के लिये टैक्स का सरलीकरण का सरकार ने उन्हें प्रोत्साहित किया है.

उन्होंने कहा कि यद्यपि सरकारी बैंक पूर्णतः सुरक्षित हैं, फिर भी विश्वास बढ़ाने की दृष्टि से सुरक्षा गारंटी 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिये हैं. कर दाताओं के लिये चार्टर बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान एक सराहनीय पहल है.

आय को 2022 तक दोगुना करने की दिशा में कई सार्थक पहल:

सिन्हा ने कहा कि इस बजट में किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने की दिशा में कई सार्थक पहल किये गए हैं. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में किसानों के लिये 16 बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की है. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

झारखंड के परिपेक्ष्य में बजट पर बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि इस बजट से झारखंड में खुशहाली बढ़ेगी, राज्य का स्थान विश्व पटल पर दर्ज होगा.

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनजातीय परंपरा, कला ,संस्कृति, गौरवशाली है. केंद्र सरकार ने राज्य के लिये बजट में विश्व स्तरीय म्यूजियम बनाने का प्रावधान किया है, जिसके अवलोकन के लिये दुनिया भर से जनजाति समाज सहित अन्य समाज के लोग भी आएंगे. यह प्रदेश जनजाति संस्कृति के क्षेत्र में केंद्र बिंदु के रूप में उभरेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र आदिवासी विश्वविद्यालय के लिये भी हरसंभव मदद के लिये राज्य सरकार के साथ खड़ा है.

उन्होंने कहा कि देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण में झारखंड के प्रमुख शहरों को भी जोड़ा गया है. देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, डालटनगंज, हजारीबाग जमशेदपुर शामिल है.

किसानों के लिये किसान रेल एवं कृषि उड़ान की सेवा प्रारम्भ:

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिये किसान रेल एवं कृषि उड़ान की सेवा प्रारम्भ करेगी, जिसमें राज्य के इन एयरपोर्ट की भागीदारी होगी.

जहाज के माध्यम से कृषि उपज को यूरोपिय देशों तक भेजा जायेंगे, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा. सफेद और नीली क्रांति के माध्यम से दूध एवं मछली के उत्पादन को दुगुना करने का लक्ष्य बजट के माध्यम से है. साथ ही गांव की बुनियादी सुविधाओं में विकास के साथ किसानों अन्नदाता के साथ अब ऊर्जा दाता बनाने का ही प्रयास प्रारम्भ हुआ है. किसान अपनी बंजर भूमि का उपयोग सौर ऊर्जा उत्पादन के लिये कर सकते है, जो ग्रिड से जुड़ा रहेगा. यह ऊर्जा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा तथा किसानों की आय भी बढ़ाएगा.

प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री विधायक अनंत ओझा, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड एकता मंच के द्वारा किक बॉक्सरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

Next Post

रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया आग पर काबू

Next Post
रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया आग पर काबू

रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया आग पर काबू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d