चतरा: झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आज चतरा जिला मुख्यालय में किसानों के बीच पम्प सेट का वितरण किया है.
इस मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि आने वाले समय में राज्य के सभी श्रमिकों के बीच धोती – साड़ी का वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बेरोजगार युवकों को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जायेगी. मंत्री ने बताया कि श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कार्यालय को नये ढंग से सजाया जायेगा.
उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी नियोजनालय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जायेगी। जिला मुख्यालय स्थित कृषि विभाग के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर कुल 428 किसानों को पम्प सेट का वितरण किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों के अलावा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

