BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आप सभी की कुशलता, आपके सहयोग के बिना संभव नहीं: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
March 28, 2020
in Uncategorized
आप सभी की कुशलता, आपके सहयोग के बिना संभव नहीं: हेमंत सोरेन

आप सभी की कुशलता, आपके सहयोग के बिना संभव नहीं: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter
  • सभी मुख्यमंत्री से अनुरोध, समन्वय स्थापित कर फंसे हुए लोगों की मदद करें

  • झारखंडवासियों को मदद पहुंचाने के लिए संपर्क प्रणाली की स्थापना: हेमंत सोरेन

  • आप जहां हैं, वहीं रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे झारखंड वासियों से मेरा करबद्ध निवेदन है कि अभी लॉक डाउन की वजह से आपकी वापसी अत्यंत मुश्किल है. राज्य सरकार हर संभव प्रयत्न कर रही है. आप तक मदद पहुंचाने की. आप जहां हैं, वहीं रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे.

देश के अन्य हिस्सों में रह रहे झारखंड वासियों से करबद्ध प्रार्थना है कि अभी lockdown की वजह से वापसी अत्यंत मुश्किल है।

राज्य सरकार हर सम्भव प्रयत्न कर रही है आप तक मदद पहुँचाने की।आप जहाँ हैं वहाँ रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

फिर से धन्यवाद .@attorneybharti जी आपकी मदद के लिए। https://t.co/2AGJ2ifV1G

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 27, 2020

सरकार का प्रयास आपको और आपके अपनों को सुरक्षित रखना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की घड़ी में आपकी सरकार आपको और आपके अपनों को सुरक्षित रखने हेतु जतन कर रही है. यह आपकी सहभागिता के बिना सम्भव नहीं है. कृपया आप अपने घरों में रहकर सरकार को सहयोग करें.

देश के अन्य हिस्सों में रह रहे झारखंड वासियों से करबद्ध प्रार्थना है कि अभी lockdown की वजह से वापसी अत्यंत मुश्किल है।

राज्य सरकार हर सम्भव प्रयत्न कर रही है आप तक मदद पहुँचाने की।आप जहाँ हैं वहाँ रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

फिर से धन्यवाद .@attorneybharti जी आपकी मदद के लिए। https://t.co/2AGJ2ifV1G

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 27, 2020

 

दिहाड़ी मजदूरों व जरूरतमंदों को मिला खाद्यान्न

मुख्यमंत्री के निदेश के बाद जमशेदपुर के सोनारी के कुछ परिवार जो दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया. उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दिहाड़ी मजदूरों को राशन उपलब्ध करा दिया गया है. जरुरतमंद लोगों को नियमित राशन व भोजन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read This: वर्तमान चीफ सेक्रेट्री डॉ तिवारी को एक्सटेंशन नहीं, मुख्य सचिव की दौड़ में के.के खंडेलवाल आगे2020

आनाज नहीं होने की मिली थी जानकारी

मुख्यमंत्री को बताया गया कि सोनारी में रह रहे मजदूरों के पास न खाने के लिए उचित मात्रा में खाद्यान्न है ना ही राशन कार्ड. मुख्यमंत्री से ऐसे वर्ग को मदद करने का अनुरोध किया गया था.

.@DCEastSinghbhum कृपया संज्ञान ले इस परिवार तक मदद पहुँचाएँ। https://t.co/4b3kfRiilH

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 27, 2020

संपर्क प्रणाली की स्थापना, अपना ब्यौरा दें

मुख्यमंत्री के निदेश के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने संपर्क प्रणाली की स्थापना की है. ताकि झारखंड के बाहर फंसे हुए झारखंडवासियों को मदद की जा सके. संपर्क प्रणाली के माध्यम से लोग अपने समूह में एक या दो प्रतिनिधि का ही नंबर डाल सकते हैं, ताकि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर यथासंभव कार्यवाही की जा सके. अन्य जानकारी के लिए राज्य के कंट्रोल रूम नंबर- 0651-2490037/052/055/058/083 /092/104/125/127/128 पर संपर्क कर सकते हैं.

संपर्क प्रणाली का लिंक:-

https://docs.google.com/forms/d/1-MsUgYjegmmB2Hklr84XBKhdlqB2W5UGOjAZA1RDPR4/viewform?edit_requested=true&fbzx=-7429174031486025288

सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से अनुरोध, इसे स्वीकार करें

मुख्यमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को झारखंड राज्य नोडल अधिकारियों को समर्थन एवं अनुरोध का जवाब देने के लिए अपने अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देश भर में फंसे लोगों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न राज्य का नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जो राज्यों में फंसे झारखंड भाइयों और बहनों को हर संभव राहत और सहायता हेतु समन्वय स्थापित कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वर्तमान चीफ सेक्रेट्री डॉ तिवारी को एक्सटेंशन नहीं, मुख्य सचिव की दौड़ में के.के खंडेलवाल आगे

Next Post

आप घर बैठे ऐसे कर सकते हैं काम, केंद्र सरकार ने जारी किये टिप्स

Next Post
आप घर बैठे ऐसे कर सकते हैं काम, केंद्र सरकार ने जारी किये टिप्स

आप घर बैठे ऐसे कर सकते हैं काम, केंद्र सरकार ने जारी किये टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d