बिश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज, बरहरवा: जेएमएम के केन्द्रीय सचिव शक्तीनाथ अमन के आवास पर बरहरवा नगर पंचायत टोल टैक्स मामले में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के नाम को बदनाम करने को लेकर एक प्रेस वार्ता किया गया.
जिसमें जेएमएम के केन्द्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर ने कहा कि इस पुरे प्रकरण में इन दोनों नेताओं का कहीं भी कोई भुमिका नहीं है. मंत्री आलमगीर आलम ठेका लेने और देने के काम में बिश्वास नहीं रखते हैं. हां इस बात को लेकर कुछ स्थानीय बेरोजगार युवक उनके पास गये थे, जिसपर उन्होंने अपनी प्रक्रिया दिया था.
वहीं इस मामले में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर जेएमएम के पुर्व जिला अध्यक्ष नजरुल इस्लाम ने कहा कि बरहरवा नगर पंचायत टोल टैक्स मामले को लेकर निश्चय तौर पर भाजपा अपनी राजनीति कर रही है, उसे एक बैठने बैठ़ाये मुद्दा मिल गया है. क्योंकि भाजपा का जनाधार अब लोगों के बीच से खत्म हो रहा है.
उन्होंने कहा कि मंत्री आलमगीर आलम एक ईमानदार, मिलनसार और शांति स्वभाव के इंसान हैं. उनको किसी प्रकार के नौ छौ में पड़ना नहीं आता है. यह भाजपा वालों की औछी राजनीति है.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार पुरी ईमानदारी एवं सही ढ़ंग से राज्य हित में काम कर रही है.
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, पुर्व जिला अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, केन्द्रीय सचिव शक्तीनाथ अमन, अभय शर्मा, प्रदीप साह , शहदेव यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

