BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एयरपोर्ट परिसर के आस-पास बांटे गये जाॅन के तहत निर्माण कार्य की दें अनुमतिः उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 26, 2020
in समाचार
सदुपयोग के लिए सोशल मीडिया का करे इस्तेमाल: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर हवाई अड्डा के निर्माण कार्य से जुड़े प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन निर्माणाधीन हवाई अड्डा अवस्थित प्रोजेक्ट भवन में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व में दिये गये निर्देंशों के आलोक में पूर्ण हो चुके कार्यों के अलावा चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने का निदेश दिया. साथ हीं अंतिम चरण के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा एयरपोर्ट परिसर से कटे हुए पेड़ो को हटाने के अलावा परिसर के बाहर पेड़ों की कटाई-छटाई के कार्य को हाई पावर कमिटि के स्वीकृति के उपरांत एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों व वन प्रमंडल के अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय के साथ तय समय पर पूर्ण करने का निदेश दिया.

इसके अलावे बैठक के दौरान नगर निगम के अधिकारियों एवं संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचालाधिकारी को स्पष्ट निदेशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट के आस-पास किसी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें.

वहीं आदेश के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर सुसंगत धाराओं के साथ आवश्यक व कड़ी कार्रवाई करें, ताकि अवैध निर्माण करने वाले लोगों को ये समझ आ जाय कि एयरपोर्ट परिसर के रेड जाॅन, येलो जाॅन व ग्रीन जाॅन में बिना अनुमति के निर्माण कार्य करना कानून अपराध है. इस कार्य हेतु एयरपोर्ट के अधिकारियों को सजग रहते हुए जिला प्रशासन को सहयोग करने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया.

साथ हीं हवाई अड्डा परिसर के अंदर व बाहर चल रहे बिजली के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को तय समय के अनुरूप कार्यों को पूर्ण कर लेने का निदेश दिया. हवाई अड्डा अन्तर्गत ट्वींन कैरेज रोड निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, को उपयुक्त ने निदेशित किया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को तय समय पर पूर्ण कर लें.

बैठक के पश्चात उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने वैकल्पिक देवघर-सतर सम्पर्क पथ के कार्यों को निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि ग्रामीणों की सुविधा का ख्याल रखते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई को तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लें.

इसके अलावे उपायुक्त ने एयरपोर्ट आॅथोरिटी के अधिकारियों को निदेशित किया कि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के अनुरूप कार्यों को अंतिम रूप देने की आवश्यकता है. साथ हीं निर्माणाधीन एयरपोर्ट के प्रारूप को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी व यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं की झलक दिखे, इस हेतु पर्यटन विभाग व झारक्राफ्ट से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आगे की कार्य योजना को जल्द से जल्द तैयार कर लें.

बैठक में उपरोक्त के अलावे एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक  संदीप ढिंगरा, उप विकास आयुक्त  संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता  चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, देवघर  डीएन साहू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर  आनन्द कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, वन विभाग के प्रतिनिधि, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवघर  जितेन्द्र यादव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मोहनपुर  अशोक कुमार, अंचलाधिकारी, मोहनपुर,  प्रीतिलता किस्कू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारगण आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों का शत प्रतिशत डाटा इंट्री कराएं सुनिश्चित: सीईओ

Next Post

सड़क हादसे में दो की मौत

Next Post
होम क्वारंटाइन किए गए बुजुर्ग की मौत, शव में पड़े कीड़े

सड़क हादसे में दो की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d