BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर आंगन और खेत में एलोवेरा की खेती, महिलाएं सहेज रहीं पौधे

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
हर आंगन और खेत में एलोवेरा की खेती, महिलाएं सहेज रहीं पौधे
Share on FacebookShare on Twitter

बेहतर हो रहा जीवन, मुखर हो रहीं महिलाएं

रांची: “एलोवेरा विलेज” रांची के नगड़ी प्रखंड स्थित देवरी गांव को लोग अब इस नाम से जानते हैं. जहां हर आंगन और खेत में पनप रहा एलोवेरा गांव की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का माध्यम बन रहा है. मंजू कच्छप, मुन्नी दीदी, रेणु समेत दर्जनों महिलाएं एलोवेरा के नन्हें पौधों को सींच खुद के स्वावलंबन की वाहक बन रहीं हैं.

मंजू कहती हैं एलोवेरा ने पूरे राज्य में हमारे गांव का मान बढ़ाया है. अब इस गांव को लोग एलोवेरा विलेज के नाम से जानते हैं जो हमें गौरवान्वित करता है. हम पूरी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव का नाम रोशन करेंगे.

बिक रहे एलोवेरा के पत्ते, एलोवेरा जेल बनाने में जुटीं महिलाएं

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से एलोवेरा विलेज में उगाये जा रहे एलोवेरा की मांग पूरे राज्य में है. महिलाएं 35 रुपये किलो के हिसाब से इसके पत्ते बेच रहीं हैं. मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही. यही वजह है कि अन्य खेतिहर परिवार भी एलोवेरा की खेती में आगे आ रहें हैं.

मंजू ने बताया कि एलोवेरा जेल की मांग इन दिनों बढ़ी है. हमें जेल निकालने की मशीन सरकार जल्द उपलब्ध करा रही है. इसके बाद पत्तों के साथ साथ हम जेल भी तैयार करेंगे. इसके लिए उत्पादक समूह बनाने की कार्ययोजना है.

ना सिंचाई का झंझट और ना ही लागत

महिलाओं ने बताया कि अत्यधिक धूप की वजह से सिंचाई की जरूरत पड़ती है.इसके पौधारोपण में भी किसी प्रकार का खर्च नहीं होता. पौधा से दूसरा पौधा तैयार होता है, जिसमें किसी प्रकार का निवेश नहीं होता और बाजार भी उपलब्ध है, ऐसे में और क्या चाहिए.

इन्हीं पौधों से अन्य खेतों में भी रोपण कार्य हुआ है, जिसका सुखद परिणाम कुछ माह बाद देखने को मिलेगा. राज्य सरकार का साथ यूं ही मिलता रहा तो वृहत पैमाने पर खेती करने से महिलाएं पीछे नहीं हटेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामा जोइस के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

Next Post

76 करोड़ की लागत से बनेगी 116 किमी सड़क, ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम

Next Post
76 करोड़ की लागत से बनेगी 116 किमी सड़क, ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम

76 करोड़ की लागत से बनेगी 116 किमी सड़क, ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d