BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एलोवेरा विलेज’ : जहां हर आंगन और खेत में एलोवेरा की खेती, महिलाएं सहेज रहीं पौधे

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
एलोवेरा के हैं अनेकों लाभ, ठीक होते है कैंसर जैसे असाध्य रोग
Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः ‘एलोवेरा विलेज’ रांची के नगड़ी प्रखंड स्थित देवरी गांव को लोग अब इस नाम से जानते हैं. जहां हर आंगन और खेत में पनप रहा एलोवेरा गांव की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का माध्यम बन रहा है. मंजू कच्छप, मुन्नी दीदी, रेणु समेत दर्जनों महिलाएं एलोवेरा के नन्हें पौधों को सींच खुद के स्वावलंबन की वाहक बन रहीं हैं. मंजू कहतीं हैं एलोवेरा ने पूरे राज्य में गांव का मान बढ़ाया है. अब इस गांव को लोग एलोवेरा विलेज के नाम से जानते हैं जो सभी को गौरवान्वित करता है.

बिक रहे एलोवेरा के पत्ते, एलोवेरा जेल बनाने में जुटीं महिलाएं
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से ‘एलोवेरा विलेज’ में उगाए जा रहे एलोवेरा की मांग पूरे राज्य में है. महिलाएं 35 रुपये किलो के हिसाब से इसके पत्ते बेच रहीं हैं. मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही. यही वजह है कि अन्य खेतिहर परिवार भी एलोवेरा की खेती में आगे आ रहे हैं. मंजू ने बताया कि एलोवेरा जेल की मांग इन दिनों बढ़ी है. जेल निकालने की मशीन सरकार जल्द उपलब्ध करा रही है. इसके बाद पत्तों के साथ-साथ इसका जेल (gel) भी तैयार करेंगे. इसके लिए उत्पादक समूह बनाने की कार्ययोजना है.

ना सिंचाई का झंझट और ना ही लागत
महिलाओं ने बताया कि अत्यधिक धूप की वजह से सिंचाई की जरूरत पड़ती है. इसके पौधारोपण में भी किसी प्रकार का खर्च नहीं होता. पौधा से दूसरा पौधा तैयार होता है, जिसमें किसी प्रकार का निवेश नहीं होता और बाजार भी उपलब्ध है, ऐसे में और क्या चाहिए. इन्हीं पौधों से अन्य खेतों में भी रोपण कार्य हुआ है, जिसका सुखद परिणाम कुछ माह बाद देखने को मिलेगा. राज्य सरकार का साथ यूं ही मिलता रहा तो वृहत पैमाने पर खेती करने से महिलाएं पीछे नहीं हटेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बुद्धिजीवी जन कल्याण मंच ने सावित्रीबाई फुले को किया याद

Next Post

गोविन्दपुर रोड स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए गार्डर लॉन्चिंग

Next Post

गोविन्दपुर रोड स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए गार्डर लॉन्चिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d