रांची ; प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने आलोक कुमार दूबे को एसोसिएशन की झारखंड राज्य इकाई का चेयरमैन मनोनीत किया है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने नई जिम्मेवारी मिलने पर कहा कि झारखंड में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और सरकार के बीच सामंजस्य स्ािावित कर सूबे में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 20 हजार निजी स्कूल कार्यरत है, वहीं इन विद्यालयों में लगभग पांच लाख शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी कार्यरत है, जबकि लाखों बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इन स्कूलों में अध्ययनरत है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच शुल्क को लेकर दुविधा की स्थिति उत्पन्न हुई थी, आपसी सहमति के आधार पर इसे लेकर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश होगी. आलोक कुमार दूबे ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले को लेकर राज्य के शिक्षामंत्री और मुख्य सचिव तथा शिक्षा सचिव से मुलाकात कर सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करेंगे।.
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड के शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बच्चे निजी स्कूलों में अध्ययनरत है,ऐसे में उनके हितों को ध्यान रखते हुए और लाॅकडाउन से उत्पन्न संकट के दौरान इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने से ही छात्र-छात्राओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकती है.

