रांची:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दूबे का जन्मदिन आज दिनांक 6 अप्रैल को कांग्रेस भवन में सादे समारोह में मनाया गया.
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता छोटू एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी की उपस्थिति में कांग्रेस जनों ने कांग्रेस भवन में केक काटा एवं यशस्वी,दीर्घायु एवं चिरंजीवी होने की ईश्वर से कामना की.
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने आलोक दूबे को जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके उज्जवल एवं सुखमय जीवन की कामना की है.

