BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना बचाव के साथ ही मतदान करने के लिए भी लोगों को जागरूक कर रही है आंगनबाड़ी सेविकाएं

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
कोरोना बचाव के साथ ही मतदान करने के लिए भी लोगों को जागरूक कर रही है आंगनबाड़ी सेविकाएं
Share on FacebookShare on Twitter

– स्वास्थ्य एवं पोषण की भी दे रही जानकारी

– स्वीप अभियान के द्वारा मतदाताओं को उनके अधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूकता बढ़ा रहे आईसीडीएस कर्मी

कटिहार: अपने क्षेत्र से अच्छे जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए लोगों को मतदान करना बहुत जरुरी है. लोकतांत्रिक देश में लोग मतदान द्वारा अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं. इसके लिए हर एक मतदाता का मतदान बहुत जरुरी होता है. इसलिए हर वयस्क मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए. ऐसी जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप अभियान चलाया गया है.

इस अभियान को सफल बनाने के लिए आईसीडीएस कर्मी भी पूरी निष्ठा से जुड़े हुए हैं. आईसीडीएस डीपीओ, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ ही आंगनवाड़ी सेविकाएँ और सहायिकाएं भी घर तक जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं.

विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया जा रहा लोगों को जागरूक :

जिला आईसीडीएस डीपीओ बेबी रानी ने कहा कि मतदान करना हर एक वयस्क व्यक्ति का अधिकार है जिसका उन्हें लाभ जरूर लेना चाहिए. लेकिन बहुत से लोग इसके लिए जागरूक नहीं रहते. घर के काम और जरूरी दिनचर्या निभाने में लोग मतदान को अहमियत नहीं देते.

इसके लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए और उन्हें यह समझना चाहिए कि उनका एक वोट उनका अगला पांच वर्ष निर्धारित करता है. अपने क्षेत्र में सही प्रतिनिधि का चुनाव के लिए उनका एक वोट बहुत मायने रखता है. इसलिए उन्हें वोट डालने जरूर जाना चाहिए. ऐसी सभी जानकारियां हर घर तक पहुँचाने में सभी आईसीडीएस कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन कर रही है. रंगोली बनाकर, रैली निकालकर, ग्रामीण क्षेत्रों में संगोष्ठी, बैठकों का आयोजन कर लोगों को मतदान करने के लिए सेविकाएंं और सहायिकाएं प्रेरित कर रही है. इसमें सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और सीडीपीओ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

मतदान केंद्रों पर रखें कोरोना से बचाव का खयाल :

डीपीओ बेबी रानी ने बताया कि सेविकाएं घर-घर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं कोरोना संबंधित जानकारियां भी दे रही हैं. मतदान केंद्रों पर भी कोरोना से बचाव हेतु किये जाने वाले आवश्यक निर्देशों की जानकारी सेविकाओं द्वारा लोगों को दी जा रही है.

मतदान केंद्रों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखना, मास्क एवं ग्लव्स का प्रयोग करना, किसी चीज को बिना वजह नहीं चुना, हैंड सैनिटाइज करना इत्यादि लोगों के लिए बहुत जरुरी है. इन सभी की जानकारी लोगों को सेविकाओं द्वारा दिया जा रहा है.

स्वास्थ्य एवं पोषण की भी दे रही जानकारी :

आंगनबाड़ी सेविकाएं द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के बेहतर पोषण की भी जानकारी दे रही है. बदल रहे मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है. सर्दी, खांसी, बुखार की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर जरूरी उपचार करवाना चाहिए. कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोरोना जांच कराने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है.

इसके अलावा नवजात शिशुओं को छह माह तक केवल मां का दूध, उसके बाद ऊपरी पौष्टिक आहार का सेवन कराने के लिए भी आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लोगों को जानकारी दी जा रही है. शिशुओं को सही समय पर टीकाकरण करवाने के लिए भी आंगनबाड़ी सेविकाएं लोगों को प्रेरित कर रही है. इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना संबंधी जानकारी भी लोगों को दी जा रही है.

मतदान के समय इन बातों का रखें ध्यान :

– कतारबद्ध होते समय 2 गज की शारीरिक दूरी का रखें खयाल

– मतदान के पूर्व हाथों को करें सैनिटाइज

– मास्क पहनकर ही जाएं मतदान केंद्र

– मतदान केंद्रों में उपलब्ध डस्टबिन का करें उपयोग, यहां-वहां न फैलाएं गंदगी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भगवान राम की तपोभूमि में मिली रहस्यमयी गुफा का मिला दूसरा छोर

Next Post

लोकतंत्र पर हमले वहीं, जहां कांग्रेस या कांग्रेस समर्थित सरकार: दीपक प्रकाश

Next Post
स्वर्णिम रहा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल: दीपक प्रकाश

लोकतंत्र पर हमले वहीं, जहां कांग्रेस या कांग्रेस समर्थित सरकार: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d