BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें सुनिश्चित

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें सुनिश्चित
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: कलेक्टर एवं एसपी ने बाजारों का भ्रमण कर दुकानदारों से कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिये प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं.

शहर में लॉकडाउन हटाकर अब शाम 7 बजे तक बाजार खोलने के आदेश भी जारी किए गए हैं. बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिये भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बुधवार को शहर का भ्रमण कर व्यापारियों से भी चर्चा की और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने पड़ाव, फूलबाग, जयेन्द्रगंज के साथ ही दाल बाजार का भी भ्रमण कर व्यापारियों से चर्चा की.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी व्यापारियों से कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये सभी लोगों को सावधानियां बरतना आवश्यक है. सोशल डिस्टेंसिंग संक्रमण की रोकथाम के लिये सबसे जरूरी कदम भी है.

उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा है कि वे अपनी-अपनी दुकानों पर कार्य करने वाले सभी लोगों को मास्क लगाकर रहने के निर्देश दें. इसके साथ ही जो लोग भी दुकान पर सामग्री लेने आते हैं वह लोग भी मास्क लगाकर ही सामान लें, यह भी सुनिश्चित करें.

कलेक्टर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी बाजारों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी की जा रही है. कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न पाए जाने और बिना मास्क के दुकानों पर कार्य होता पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी बाजार में अगर संक्रमण फैलने की स्थिति सामने आती है तो सम्पूर्ण बाजार को बंद करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने व्यापारियों को बताया कि आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिये शाम 7 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की गई है. सभी व्यापारी शाम 7 बजे दुकानें बंद कर रात्रि 8 बजे तक अनिवार्यत: अपने-अपने घरों में पहुंचें.

रात्रि 8 बजे से प्रात: 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है. रात्रि 8 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति बिना कार्य के घूमता पाया गया तो संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे अपनी-अपनी दुकानों पर अतिरिक्त मास्क भी रखें. अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के आता है तो उसे मास्क की राशि प्राप्त कर मास्क प्रदान करने की व्यवस्था भी की जाए.

उन्होंने दुकानदारों से कहा है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने की जवाबदारी हम सभी की है. इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है. व्यापारियों द्वारा अपनी-अपनी दुकान पर अगर सतर्कता बरती जाए तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा और हम संक्रमण की रोकथाम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा कर सकेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय में मिले 19 कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 500 के पार

Next Post

सड़कों के सुधार का कार्य तेजी के साथ करें, बरसात में आमजनों को न हो परेशानी

Next Post
सड़कों के सुधार का कार्य तेजी के साथ करें, बरसात में आमजनों को न हो परेशानी

सड़कों के सुधार का कार्य तेजी के साथ करें, बरसात में आमजनों को न हो परेशानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d