रांची: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में मनरेगा से मुख्यमंत्री हरित ग्राम योजना के तहत फलदार पौधों का रोपण कराया जा रहा है.
इस योजना के पीछे सरकार की मंशा प्राकृतिक संसाधनो के माध्यम से कम पूंजी की लागत में लोगों को रोजी-रोटी की स्थायी व्यवस्था मुहैया कराना है. निश्चित तौर पर सरकार का यह कदम प्रशंसा के योग्य है.
उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार 660 करोड़ रूपये खर्च कर सरकार की कार्य योजना प्रति वर्ष लगभग 40 लाख पौधे लगाने की है. एक यूनिट में आम, अमरूद, नींबू, सहजन आदि के निर्धारित 100 पौधे लगाने हैं.

