BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आंधी, वज्रपात व बारिश के साथ ही भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

by bnnbharat.com
May 27, 2020
in समाचार
आंधी, वज्रपात व बारिश के साथ ही भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा, पलामू व चतरा में हीट वेब, येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेब की चेतावनी के साथ मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. हीट वेव की चेतावनी सिर्फ आजभर के लिए जारी की गयी है, जबकि गुरुवार से राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है.

इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान में बताया कि अगले 2 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होगी और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है.

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के रांची कार्यालय की ओर से जारी येलो अलर्ट में बताया गया है कि बुधवार दोपहर को इन तीनों जिले का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावर्ट दर्ज की जाएगी.

बताया गया है कि इस बार पलामू इलाके में गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है. पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज का पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जो पिछले दस वर्षां में सर्वाधिक है. यहां सबसे ज्यादा गर्मी साल 1968 के 26 मई को पड़ी थी जब पारा 48.4 रिकॉर्ड किया गया था.

इधर, राजधानी रांची और आसपास के इलाके में बादल छाये रहने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है.

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले दो-दिनों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. दूसरी तरफ संथालपरगना के कई इलाके में तेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही है.

साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद आई आंधी व ओला वृष्टि से आम व सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है.

तेज आंधी से बरहरवा बाजार व आसपास कई पुराने पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN BHARAT की खबर का असर: SC आयोग ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

Next Post

बंद खदान में गिरने से 10 वर्षीय एक बालक की मौत, दूसरा घायल

Next Post
बंद खदान में गिरने से 10 वर्षीय एक बालक की मौत, दूसरा घायल

बंद खदान में गिरने से 10 वर्षीय एक बालक की मौत, दूसरा घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d