सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की चाह रखने वालों के लिए रेलवे में एक और वैकेंसी निकली हैं. रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलेट (ALP) और टेक्नीशियन के पदों पर भर्तियां होनी हैं. भर्ती कुल 306 पदों पर होनी हैं, इनमें एएलपी के 85 और टेक्नीशियन के 221 पद शामिल हैं. ये भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की जहब रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा की जाएगी. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर है. इन पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. कई पदों पर आईआईटी भी मांगा गया है.
पद का नाम और संख्या
असिस्टेंट लोको पायलेट- 85 पद
टेक्नीशियन- 221 पद
कुल पदों की संख्या
306
योग्यता
इन पदों पर 10वीं और आईआईटी वाले आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग पदों पर अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
rrb-railway-recruitment-2019-for-the-post-of-alp-and-technician-check-details-here-2112941
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए. ओबीसी को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी.
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा.
ऐसे कर पाएंगे आवेदन
इच्छुक लोग ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

