रांची:सुभाष युवा मंच ने किया मृतक परिवार को मदद सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष और शिक्षाविद के पारस नाथ मिश्रा ने आज सोनारी रामनगर रोड नंबर 2 में स्व श्याम ठाकुर के आवास पर जा कर उनके परिजनों से मिले , संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हर सहयोग का आश्वासन दिया . श्याम ठाकुर आज ही अपने सैलून में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली . श्याम ठाकुर की 1 वर्ष पहले ही शादी हुई थी . पारस नाथ मिश्रा ने परिवार को राशन उपलब्ध कराया और और कहा कि परिवार के हर जरूरत में मैं हमेशा एक बेटे के तरह सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा . संतोष कुमार ठाकुर नाई जागृत संघ के सचिव जुगसलाई , अजय सक्सेना , रामशंकर सिंह साथ मे उपस्थित थे.


