नई दिल्ली: आखिरकार इंतजार हुआ खत्म और मध्य प्रदेश की राजनीति के ‘महाराज’ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल हो गए हैं. बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ली.
कांग्रेस पार्टी में कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब भगवा रंग धारण कर लिया है. सदस्यता ग्रहण करने के बाद सिंधिया ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया.
सिंधिया बोले- मेरे जीवन में दो दिन ऐसे आए, जिन्होंने मेरा जीवन बदल दिया. पहला 30 सितंबर 2001, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया. दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी. मेरा मानना है कि हमारा उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए. मेरे पिताजी और मैंने हमेशा इसी पर काम किया, मेरा मन बहुत व्यथित है. कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं है, जिसकी स्थापना हुई थी.

