BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आमाघाटा भूमि घोटाला

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
आमाघाटा भूमि घोटाला
Share on FacebookShare on Twitter

नेक्सेस में शामिल लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की निगरानी में की जाएगी पूरी जमीन की मापी

फर्जी जमाबंदी होगी रद्द

राजकीय पॉलिटेक्निक के भूमि अतिक्रमण की जांच करेंगे एसडीओ, सीओ

Ranchi:- आमाघाटा भूमि घोटाले मामले पर उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लीपापोती नहीं की जाएगी. इसके लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार की निगरानी में पूरी जमीन की मापी की जाएगी. जमीन मापी के बाद सभी को नोटिस किया जाएगा. यदि किन्हीं के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होंगे या फर्जी दस्तावेज के आधार पर गैरमजरूआ जमीन को अपने कब्जे में लिया होगा, तो सरकारी प्रावधान के अनुसार जमाबंदी को रद्द कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा. साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा जिला प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि सिर्फ जमाबंदी रद्द कर ऐसे फर्जी लोगों को नहीं छोड़ेंगे बल्कि इस पूरे नेक्सेस में शामिल राजस्व कर्मचारी, अंचल अधिकारी, भू-माफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेंगे.

उन्होंने कहा वैसे अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी, जिसके समय में यह जमाबंदी खुली, उनकी जवाबदेही बनती थी इसे रोकने की. जिला प्रशासन यह भी जांच करेगा कि वैसी फर्जी जमाबंदी किस कारण से खुली और संबंधित पदाधिकारी उसे रोकने में क्यों असफल रहे. जांच में नियमों की अवहेलना मिलने पर जिला प्रशासन एफआइआर दर्ज करने का भी आदेश देगा.

राजकीय पॉलिटेक्निक के भूमि अतिक्रमण की जांच करेंगे एसडीओ, सीओ

राजकीय पॉलिटेक्निक की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर उपायुक्त ने एसडीओ श्री सुरेन्द्र कुमार एवं अंचल अधिकारी धनबाद श्री प्रशांत लायक को प्राथमिकता देते हुए सारे दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक की जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित एक पत्र सचिव, उच्च शिक्षा से प्राप्त हुआ है. इस संदर्भ में एसडीओ एवं अंचल अधिकारी धनबाद को टीम बनाकर कॉलेज प्रबंधन से मिलकर जमीन की मापी करने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा रिकॉर्ड के अनुसार राजकीय पॉलिटेक्निक के पास 76 एकड़ जमीन है. एसडीओ एवं सीओ जांच कर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करेंगे और उन्हें नोटिस करेंगे. अतिक्रमणकारियों से कागजात की मांग करेंगे. सरकारी जमीन के अतिक्रमण की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है.

बैठक में उपायुक्त उमा शंकर सिंह, उप समाहर्ता भूमि सुधार सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, अंचल अधिकारी प्रशांत लायक, आइटी रेवेन्यू रूपेश मिश्रा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खानूडीह स्टेशन के पास लंबित आर ओ बी का हो निर्माण-चंद्रप्रकाश चौधरी

Next Post

सीआरएस में जन्म-मृत्यु निबंधन कराना अनिवार्य

Next Post
सीआरएस में जन्म-मृत्यु निबंधन कराना अनिवार्य

सीआरएस में जन्म-मृत्यु निबंधन कराना अनिवार्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d