BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धारावाहिक “पारो” में अहम किरदार निभा रहे हैं शहर के अमरनाथ

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in Uncategorized
धारावाहिक “पारो” में अहम किरदार निभा रहे हैं शहर के अमरनाथ
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे दूरदर्शन के किसान चैनल पर प्रसारित होता है कार्यक्रम.

कहते हैं कला समय की मोहताज होती है. इंसान को पता नहीं होता कि एक कलाकार उनके अंदर पल रहा है. अमरनाथ कुमार की कहानी ऐसी ही है. जो इन दिनों डीडी किसान के धारावाहिक “पारो – एक नई सुबह” में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. इस कहानी की परिकल्पना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संकल्प पर आधारित है. धारावाहिक के निर्माता लाल विजय शाहदेव ने हमेशा की तरह इस सीरियल में भी झारखंड की संस्कृति को पूरे देश के दर्शकों के सामने लाने का प्रयास किया है. इस धारावाहिक में अमरनाथ कुमार के किरदार का नाम भी अमर है. धारावाहिक के चर्चित चेहरों में ललित परिमू, नीतू पांडेय, मालिनी कपूर, निशिकांत दीक्षित, आलोक कपूर, मानसिंह मीना, ऋषि ठाकुर, शुभा सक्सेना, रवीश सिंह, कोमल सिंह, ख़ुशी खान, सोनाली गौड़, शुभ्रा खरे, अमित जलोदिया और अंशुल कुमार शामिल हैं.

अमरनाथ स्टार प्लस के धारावाहिक “ये है चाहतें” में भी काम कर रहे हैं

अमरनाथ ने 2013 में बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान से बीटेक और 2017 में रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है. दोनों क्षेत्रों में काम भी किया, पर दिल को कुछ और ही मंजूर था. नौकरी छोड़कर एक कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करने की ठान ली.

2015 में असगर वजाहत द्वारा लिखित और संजय लाल द्वारा निर्देशित नाटक “जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई” में उन्हें पहला रोल मिला. उसके बाद उन्होंने अभिज्ञान शाकुन्तलम, काल कोठरी, कैनवस की मौत, गजब का जलपान और कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी जैसे नाटकों के माध्यम से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सवों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया और निर्देशकों एवं दर्शकों के बीच एक अच्छे अभिनेता की छवि बनाई.

धारावाहिक सलाम इंडिया से मिली पहचान:

अभियंता से अभिनेता बने अमरनाथ कुमार के फिल्मी सफर की शुरुआत दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक “सलाम इंडिया” से हुई. जिसमें उन्होंने गौरंग नामक समाजसेवी की भूमिका निभाई. इसका लेखन और निर्देशन लाल विजय शाहदेव ने किया था. इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के चर्चित धारावाहिक “क्राइम पेट्रोल” और बिग गंगा पर प्रसारित धारावाहिक “दिव्य शक्ति” में भी मुख्य भूमिकाएं निभाई. अमरनाथ अल्ट बालाजी की वेब सीरीज “बारिश 2” में भी नजर आ चुके हैं.

फिल्म रांची डायरीज में काम चुके अमरनाथ आने वाले दिनों में लाल विजय शाहदेव द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म लोहरदगा और क्रांति प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म लव स्ट्रीट और वेब सीरीज बेचारे में भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त की अध्यक्षता में TFIIP की बैठक, फाइनेंशियल पैरामीटर की समीक्षा

Next Post

पहली कोरोना वैक्‍सीन रूस में लॉन्च

Next Post
कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, क्लिनिकल ट्रायल में उम्मीद जगी

पहली कोरोना वैक्‍सीन रूस में लॉन्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d