BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज निकला अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था

by bnnbharat.com
June 30, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू और कश्मीर 30 जून :बम-बम भोले के जयघोष के साथ आज आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया। जत्थे में पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट के यात्री शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एसपी मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने इस जत्थे को झंडी दिखाकर पवित्र गुफा की ओर रवाना किया। इस जत्थे में शामिल लोगों में बाबा भोलेनाथ की भक्ति के साथ ही देश के प्रति प्रेम भावना भी देखने को मिली।

अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मुख्य रूप से सीआरपीएफ इस पूरी यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए है। वहीं सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मोर्चे पर डटी हुई हैं।

बाइक सवार श्रद्धालुओं में भी भारी जोश देखने को मिला। इसमें कई बाइक सवार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे। अधिक्तर बाइक सवार तिरंगे से लिपटा दिखा। वहीं बाबा भोले नाथ के नारों के साथ भारत माता की जय के भी नारे लगे।

बाबा बर्फानी का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने यात्रा निकलने से पहले बेस कैंप के बाहर ढोल और डमरू बजाते हुए खूब झूमा। फिर कोई सेल्फी लेता दिखा तो कोई भगवान शिव की फोटो लेकर नाचता।

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में करीब 60 गाड़ियां शामिल हैं। इनमे कई श्रद्धालु अपने निजी वाहनों जैसे मिनी बस, कार और बाइक से इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं काफिले में शामिल कुछ यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेकर अमरनाथ यात्रा के लिए निकले हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल: मनोरंजन उद्योग को मिला भाजपा समर्थित संगठन

Next Post

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

Next Post
दिल्ली : पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि तीसरे दिन जारी

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d