BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री से मिली विधायक अंबा प्रसाद , कहा- जल्द ही मुख्य सचिव के अध्यक्षता में होगी त्रिपक्षीय वार्ता

by bnnbharat.com
July 14, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री से मिली विधायक अंबा प्रसाद , कहा- जल्द ही मुख्य सचिव के अध्यक्षता में होगी त्रिपक्षीय वार्ता
Share on FacebookShare on Twitter
  • विस्थापितों एवं प्रभावितों की समस्याओं का होगा समाधान.

हजारीबाग: बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर बड़कागांव की समस्या और विस्थापितों तथा प्रभावितों को रोजगार दिलाने  तथा उनको वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कंपनी के साथ वार्ता करने का आग्रह किया.

मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के अंदर मुख्य सचिव को एनटीपीसी, त्रिवेणी सैनिक के प्रतिनिधियों तथा बड़कागांव विधायक के उपस्थिति मे त्रिपक्षीय वार्ता कर समाधान करने का आदेश दिया है और वार्ता में खनन क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया गया.

विधायक ने बताया कि एनटीपीसी से प्रभावित ग्रामीण भू रैयतों के द्वारा अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अधिकार सत्याग्रह किया जा रहा है. कई बार जिला प्रशासन से आग्रह करने के बाद भी कंपनी की तरफ से किसी भी तरह का वार्ता के लिए कोई पहल नहीं किया गया है.

हर रोज सैकड़ों लोग हमारे हजारीबाग स्थित आवास में आकर रोजगार के लिए गुहार लगा रहे हैं. हर रोज लोगों के द्वारा कंपनी के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि कंपनी के द्वारा ना तो उचित मुआवजा का भुगतान किया जा रहा है और ना ही रोजगार का कोई व्यवस्था किया जा रहा है.

बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन होने के कारण बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में लगभग पांच हजार प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौट आए हैं. जिसमें लगभग 700 से 1000 प्रवासी मजदूर एनटीपीसी तथा त्रिवेणी सैनिक से प्रभावित परिवारों के सदस्य हैं,जिनके समक्ष वर्तमान में रोजी रोटी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य सरकार पर्यावरण, वनों और वन में निवास करने वाले समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए है प्रतिबद्ध: सीएम

Next Post

कोल ब्लॉक की नीलामी पर सर्वोच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

Next Post
कोल ब्लॉक की नीलामी पर सर्वोच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

कोल ब्लॉक की नीलामी पर सर्वोच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d