रांची:- भारत के राजदूत अमृत लुगून ने आज झारखंड विधानसभा का भ्रमण किया. लुगुन ग्रीस में भारत के राजदूत हैं. झारखंड विधानसभा के सचिव श्री महेंद्र प्रसाद एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने श्री लुगून का स्वागत किया. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ नाथ महतो का मुख्यालय से बाहर रहने के कारण उनकी मुलाकात अध्यक्ष से नहीं हो पायी.झारखंड विधानसभा के सचिवीय कक्ष में उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल प्रदान कर उनका स्वागत किया गया. लुगून झारखंड विधान सभा की ष्सभा वेश्मष् एवं पुस्तकालय को देखा.
सभा वेश्म की गुंबद पर स्थापित वास्तुकला की काफी सराहना भी की. झारखंड विधानसभा की ओर से ग्रीस की पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी के लिए उन्हें कुछ पुस्तकें भी दी गयी जिसमें विशिष्ट रूप से झारखंड विधानसभा का उद्भव एवं विकास और झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली है.
इस भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में उनका एक संवाद सत्र झारखंड विधानसभा के वरीय पदाधिकारियों के साथ भी हुआ.जिसमें उन्होंने ग्रीस की समसामयिक बातें एवं वहां के पॉलिटिकल सिस्टम के बारे में बताया.

