रांची:- बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के केंद्रीय कार्यालय चंचल कॉम्प्लेक्स मेडवल हॉस्पिटल के सामने प्रथम तल फ्लैट न. 2 बर्लिंगटन चैराहा लखनऊ में मनाया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आशाराम सरोज जी ने किया ,कार्यक्रम के मुख्य आतिथि मा राम सिंह प्रदेश प्रभारी जी ने अपने सम्बोधन में कहा मान्यवर कांशीराम जी ने एससी एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक कर्मचारियों का बामसेफ नामक अखिल भारतीय संगठन बनाया गया था .
आज देश में प्रत्येक राजनीतिक दल तथा संगठन यह मानते हैं कि इन समुदायों के सामने बहुत सी समस्याएं हैं तथा वे उन को हल करने का दावा भी करते हैं . इन सभी पार्टियों और संगठनों पर सामन्तवादियों का अधिकार व आधिपत्य है जो कि बहुजनों की समस्याओं के मूल कारण है. हम अपनी समस्या का हल स्वयं भी कर सकते हैं इसके लिए हमें संगठित होना जरूरी होगा . प्रदेश अध्यक्ष आशाराम सरोज नेमान्यवर कांशीराम जी ने दलित और शोषित समाज को सही मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी समाज के शिक्षित वर्ग, कर्मचारियों व अधिकारियों को देते हैं . कार्यक्रम में राधेश्याम राम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम सजीवन मंडल अध्यक्ष, प्रवेश कुमार संयोजक छात्र एवं किसान मोर्चा, बालक राम जिला अध्यक्ष, राम भारत वार्ड अध्यक्ष पीताम्बर प्रसाद अध्यक्ष विधानसभा मोहनलालगंज अनुराग चैधरी,उदय भाईय जी राष्ट्रीय कार्यालय सचिव आदि लोग उपस्थित रहें तथा मान्यवर को श्रद्धांजलि अर्पित की .

