मोतिहारी: बेकाबू रफ्तार से जा रही एबुंलेंस ने 8 लोगों को रौंद दिया है. सड़क के किनारे खड़े लोगों को एंबुलेंस ने रौंद डाला है. जिले के कोटवा राजपुर मठिया से ये बड़ा हादसा सामने आ रहा है.
एंबुलेंस ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया है. हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी है. जबकि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है. सड़क हादसे में कुल आठ लोगों को एंबुलेंस ने कुचल दिया है.
बताया जा रहा है कि गर्मी से राहत पाने के लिए सड़क के किनारे लोग खड़े थे तभी तेज रफ्तार में आए एंबुलेंस ने लोगों को कुचल दिया. लोगों ने जहां एंबुलेंस ड्राइवर को पकड़ लिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

