BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केवल 6 किलोमीटर जाने के लिए कोरोना मरीज से एंबुलेंस चालक ने मांगे 9,200 रुपये

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in Uncategorized
केवल 6 किलोमीटर जाने के लिए कोरोना मरीज से एंबुलेंस चालक ने मांगे 9,200 रुपये

केवल 6 किलोमीटर जाने के लिए कोरोना मरीज से एंबुलेंस चालक ने मांगे 9,200 रुपये

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: एक एंबुलेंस चालक ने कोविड-19 से ग्रसित दो बच्चों और उनकी मां को अपने वाहन से कथित तौर पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया क्योंकि वे शहर के दो अस्पतालों के बीच की छह किलोमीटर की दूरी के लिए मांगे जा रहे हद से ज्यादा पैसे नहीं दे सकते थे. हालांकि, लड़कों के पिता ने बताया कि चिकित्सकों के हस्तक्षेप के बाद, चालक 2,000 रुपये पर माना.

दो भाई- जिनमें से एक नौ महीने का और दूसरा साढ़े नौ साल का है- दोनों का इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (आईसीएच) में इलाज चल रहा था और शुक्रवार को दोनों में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की.

बच्चों के पिता ने आरोप लगाया कि चालक ने उन्हें पार्क सर्कस स्थित आईसीएच से कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले जाने के लिए 9,200 रुपये मांगे. हुगली जिले के रहने वाले इस शख्स ने कहा, ‘एंबुलेंस चालक ने मेरे बेटों को केएमसीएच ले जाने के लिए 9,200 रुपये मांगे जो इस अस्पताल से महज छह किलोमीटर दूर है.

मैंने उसे बताया कि मैं इतना पैसा नहीं दे पाऊंगा और उससे गुहार लगाता रहा लेकिन उसने एक न सुनी.’ उसने बताया, ‘उलटे, चालक ने मेरे छोटे बेटे से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया और बच्चों एवं उनकी मां को उतरने पर मजबूर किया.’ शख्स ने कहा, ‘मैं आईसीएच के डॉक्टरों का शुक्रगुजार हूं. उनकी वजह से मेरे बच्चे बेहतर इलाज के लिए केएमसीएच पहुंच पाए.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमिश्नर चंबल संभाग का श्योपुर आगमन आज

Next Post

कोरोना को मात देकर 5 मरीज हुए डिस्चार्ज

Next Post
कोरोना को मात देकर 5 मरीज हुए डिस्चार्ज

कोरोना को मात देकर 5 मरीज हुए डिस्चार्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d