रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल में रहने वाली एक नौ वर्षीय बच्ची को लेकर एंबुलेंस भटकता रहा, लेकिन बेड फूल रहने के कारण रिम्स, सीसीएल गांधीनगर अस्पताल और पारस अस्पताल ने भर्त्ती करने से इंकार कर दिया. बाद में एंबुलेंस ने वापस उस बच्ची को घर में ही पहुंचा दिया.

