BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमड़ापाड़ा माइंस एक से डेढ़ माह में होगा शुरू, 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगारः सीएम

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in Uncategorized
अमड़ापाड़ा माइंस एक से डेढ़ माह में होगा शुरू, 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगारः सीएम

Amdapada mines will start in one to one and a half months, 25 thousand people will get employment: CA

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अमड़ापाड़ा माइंस को एक से डेढ़ माह में खोल दिया जाएगा. इसे खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस माइंस के खुलने से लगभग 25 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा. लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है. आपने 2014 में हमारी सरकार बनाई. सरकार के पांच साल हो चुके हैं. इन सालों में सरकार ने जो काम किए हैं, उसकी रिपोर्ट कार्ड देने आया हूं. पांच सालों में डबल इंजन की सरकार ने राज्य को खुशहाल व समृद्ध बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. कुछ काम अधूरे हैं. कुछ चुनौतियों व समस्याओं का समाधान करना है. आप हमारे ऊपर विश्वास करें. हमें फिर से समर्थन दें. हम स्वाभिमानी झारखंड बनाएंगे.

झामुमो पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि संथाल को विकास से दूर कर उन्हें गुमराह करने वालों ने आदिवासी जमीन गलत ढंग से खरीदी है. संथालवासियों के बीच यह दुष्प्रचार किया गया कि वर्तमान सरकार आपकी जमीन छीन लेगी. लेकिन सरकार के शासनकाल का पांचवा साल है. क्या किसी की जमीन छीनी गई? नहीं यह सिर्फ दुष्प्रचार है, ताकि संथाल वासियों को विकास से अछूता रखा जा सके. ऐसे लोगों की पहचान करें. इस प्रकार का दुष्प्रचार प्रचार करने वालों ने ही संथालपरगना के पाकुड़, पाकुडिया व धनबाद, रांची समेत अन्य जगहों पर सीएनटी/ एसपीटी एक्ट जो आदिवासियों की जमीन को सुरक्षित करती है का उल्लंघन करोड़ों की जमीन अपने नाम कर ली.

पेयजल पहुंचाने का हुआ काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 के बाद 2,251 आदिम जनजातीय टोलों में पेयजल पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ है. 162 टोलों में कार्य पूर्ण हो गया. पहाड़िया बटालियन का गठन किया गया, ताकिपहाड़िया युवाओं को भी प्रशासन में भागीदारी दी जा सके. पहाड़ियां समुदाय के लोगों के घरों तक डाकिया योजना के तहत राशन पहुंचाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंत को समझना चाहिए लापरवाही और बेपरवाही में फर्क

Next Post

TDP के पूर्व सांसद शिव प्रसाद का निधन, नायडू ने जताया शोक

Next Post
TDP के पूर्व सांसद शिव प्रसाद का निधन, नायडू ने जताया शोक

TDP के पूर्व सांसद शिव प्रसाद का निधन, नायडू ने जताया शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d