BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान खान को अमेरिका ने दिया एक और झटका,आर्थिक मदद कर दी आधी

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
इमरान खान को अमेरिका ने दिया एक और झटका,आर्थिक मदद कर दी आधी
Share on FacebookShare on Twitter

आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने एक और झटका दिया है। अमेरिका ने केरी लूगर बर्मन एक्ट के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली प्रस्तावित आर्थिक मदद में 44 करोड़ डॉलर की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद पाकिस्तान को 4.1 अरब डॉलर की धनराशि दी जाएगी। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार , आर्थिक मदद में कटौती के फैसले के बारे में पाकिस्तान को इमरान खान के अमेरिकी दौरे से तीन सप्ताह पहले ही आधिकारिक सूचना दे दी गई थी।

पाकिस्तान अमेरिका से यह आर्थिक मदद पाकिस्तान एन्हांस पार्टनरशिप एग्रीमेंट 2010 के जरिये हासिल करता है। आर्थिक मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, 90 करोड़ डॉलर की बची हुई अमेरिकी मदद पाने के लिए पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह ही पेपा की समय सीमा बढ़ाई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर, 2009 में अमेरिकी कांग्रेस ने ‘केरी लूगर बर्मन ऐक्ट’ पास किया था। इसे लागू करने के लिए सितंबर, 2010 में पेपा पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत पाकिस्तान को पांच साल की अवधि में 7.5 अरब डॉलर की मदद दिए जाने की व्यवस्था की गई थी। इस अधिनियम को पाकिस्तान की आर्थिक संरचना में निवेश करने के मकसद से लाया गया था, जिसके तहत देश के ऊर्जा और जल संकट को दूर किया जाना था। आर्थिक मदद में कटौती से पहले 4.5 अरब डॉलर की धनराशि आवंटित की जानी थी, जो अब घटकर 4.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान के आर्थिक मंत्रालय के अनुसार, पेपा उन चार माध्यमों में से एक है, जिनके जरिये अमेरिका पाकिस्तानी नागरिकों को आर्थिक मदद करता है। अमेरिका ने वर्ष 2001 के बाद से पाकिस्तान को सभी माध्यमों से करीब 8.2 अरब डॉलर की आर्थिक मदद का वादा किया है, जिसमें से 6.6 अरब डॉलर की मदद उसे दी जा चुकी है। वहीं अमेरका के इस फैसले पर पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका से मिलने वाली धनराशि में कटौती केवल पाकिस्तान के लिए नहीं की है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विकासशील देशों को दी जाने वाली मदद को घटाने की रणनीति का ही हिस्सा है।

पेपा समझौते के लागू होते ही पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए थे। इसका असर अमेरिका की पाकिस्तान के लिए उसकी प्रतिबद्धताओं और आर्थिक मदद पर भी पड़ा। जनवरी, 2018 में ट्रंप ने एक ट्वीट में पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। साथ ही पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 अरब डॉलर की सुरक्षा मदद राशि बंद कर दी थी। ट्रंप ने फटकार लगाते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने झूठ और धोखे के अलावा अमेरिका को कुछ नहीं दिया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोतल से मारकर किया घायल युवक गिरफ्तार

Next Post

हरियाणवी मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश में फोटोग्राफर ने किया दुष्कर्म

Next Post
हरियाणवी मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश में फोटोग्राफर ने किया दुष्कर्म

हरियाणवी मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश में फोटोग्राफर ने किया दुष्कर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d