BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत से प्यार करता है अमेरिका: ट्रंप

by bnnbharat.com
July 5, 2020
in समाचार
भारत से प्यार करता है अमेरिका: ट्रंप
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के 244वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि अमेरिका भारत से प्यार करता है.

अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. अमेरिका इस दिन 1776 में ब्रितानी साम्राज्य से आजादी के घोषणापत्र के प्रकाशन का जश्न मनाता है. अमेरिका में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ट्रंप और अमेरिकी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ”इस दिन जिस स्वतंत्रता और मानव उद्यम का जश्न मनाया जाता है, हम उसका सम्मान करते हैं. मैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के लोगों को देश के 244वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देता हूं.”

ट्रंप ने इस ट्वीट के जवाब में कहा, ”धन्यवाद, मेरे मित्र. अमेरिका भारत से प्यार करता है. विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं के बीच ट्विटर पर बातचीत का दोनों देशों के लोगों ने स्वागत किया. यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

‘ट्रंप विक्टरी इंडियन-अमेरिकन फाइनेंस कमेटी के सह अध्यक्ष अल मासोन ने कहा, ”दुनिया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका और भारत, विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच अविश्वसनीय प्यार और संबंधों की गवाह बन रही है.”

लोकप्रिय अफ्रीकी-अमेरिकी गायक मैरी मिलबेन ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको और ”मूल्यवान मित्र के रूप में भारत को पाकर अमेरिका धन्य हो गया है. अमेरिका और भारत- विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र. भारत का नेतृत्व करने के लिए ईश्वर आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखे.”

उन्होंने कहा, ”हर प्रकार का तूफान सहन करने में सक्षम एक मजबूत संबंध बनाने के लिए दोनों नेताओं को बधाई. ट्विटर यूजर गुरदीप सिंह ने ट्वीट किया, ”भारत भी अमेरिका से प्यार करता है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी पर राहुल ने कसा तंज, कहा- 3 चीजें देर तक छिप नहीं सकतीं

Next Post

पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने दिनारा पहुंचकर ली सेक्टर प्रभारियों की बैठक

Next Post
पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने दिनारा पहुंचकर ली सेक्टर प्रभारियों की बैठक

पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने दिनारा पहुंचकर ली सेक्टर प्रभारियों की बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d