BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आधी रात के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हवाई हमला

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in Uncategorized
आधी रात के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हवाई हमला

आधी रात के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हवाई हमला

Share on FacebookShare on Twitter

बगदादः अमेरिका ने इराक की राजधानी बगदाद के ताजी इलाके में हवाई हमला करके 5 लोगों को मार दिया है. हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मारे गए लोग ईरान समर्थक मिलिशिया हश्‍द अल-शाबी के बताए जा रहे हैं. हश्‍द अल-शाबी ईरान समर्थक पॉप्‍युलर मोबलाइजेशन फोर्सेस का दूसरा नाम है.

बताया जा रहा है कि यह हमला इराक की राजधानी बगदाद के ताजी इलाके में हुआ. सूत्रों ने बताया कि मिलिशिया के तीन में से दो वाहनों में आग की लपटें देखी गई हैं.

उन्‍होंने कहा कि हवाई हमले में इन वाहनों में सवार लोग 6 लोग जिंदा जल गए. यह हमला स्‍थानीय समयानुसार रात करीब 1:12 मिनट पर हुआ.

इससे पहले अमेरिका ने गुरुवार देर रात इराक की राजधानी बगदाद में हवाई हमला करके ईरान के अत्‍यंत प्रशिक्षित कुद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मार डाला था.

इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहता है लेकिन अगर इस्‍लामिक देश ने कोई जवाबी कार्रवाई की तो अमेरिका इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

ट्रंप के इस बयान के बीच अमेरिका ने दूसरा हवाई हमला किया है. फ्लोरिडा में छुट्टियां बिता रहे ट्रंप ने ड्रोन हमले के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में कहा, ‘कासिम सुलेमानी की हत्‍या ईरान के साथ विवाद बढ़ाने के लिए नहीं की गई है.

हमने बीती रात एक युद्ध को खत्‍म करने के लिए कार्रवाई की. हमने एक युद्ध शुरू करने के लिए कार्रवाई नहीं की.’ ट्रंप ने कहा कि हम ईरान में सत्‍ता परिवर्तन नहीं चाहते हैं लेकिन ईरानी सरकार ‘छद्म लड़ाकुओं का इस्‍तेमाल अपने पड़ोसियों को अस्थिर करने के लिए कर रही है और इसे अब बंद होना होगा.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सोरेन का आज दुमका दौरा, कल जाएंगे बरहेट

Next Post

जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे, हम हर संभव मदद करेंगे: प्रियंका गांधी

Next Post
जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे, हम हर संभव मदद करेंगे: प्रियंका गांधी

जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे, हम हर संभव मदद करेंगे: प्रियंका गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d