BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका: घर में मिली भारतीय दंपति की लाश, बालकनी में अकेले रो रही थी 4 साल की बेटी

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
हजारीबाग के छड़वा डैम में मिली टीचर की लाश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत का एक दंपति (Indian couple) अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया. पड़ोसियों ने उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा. परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) बुधवार को न्यूजर्सी में अपने घर में मृत पाए गए. उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा था और स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस उनके घर में घुसी.

बालाजी के पिता भारत रुद्रवार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी. मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. अमेरिकी पुलिस ने बताया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट शेयर करेंगे.
भारत रुद्रवार ने कहा, ‘मेरी बहू सात माह की गर्भवती थी. हम उनके घर गए थे और फिर से अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे. मुझे मौत के पीछे की वजह नहीं पता है. वे खुश थे और उनके पड़ोसी भी अच्छे थे.’
उन्होंने आगे कहा, ‘अमेरिकी अधिकारियों ने मुझे बताया कि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शवों को भारत पहुंचने में कम से आठ से 10 दिन का वक्त लगेगा.’ रुद्रवार ने कहा, ‘मेरी पोती अब मेरे बेटे के एक दोस्त के पास है. उसके वहां भारतीय समुदाय में कई दोस्त थे.’ बता दे कि न्यूजर्सी में भारतीय लोगों की आबादी 60 प्रतिशत से अधिक है.महाराष्ट्र में बीड जिले के अंबाजोगई के आईटी प्रोफेशनल बालाजी रुद्रवार अगस्त 2015 में अपनी पत्नी के साथ अमेरिका गये थे. उनकी दिसंबर 2014 में शादी हुई थी. उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में थाने के चालक का बालू, कोयला तस्करों और अपराधियों से था सांठगांठ, जांच के बाद हटाया गया

Next Post

हैरान कर देगा ये मामला,3 दिन के बच्चे ने पास की 8वीं क्लास!

Next Post
चर्चित गांजा कांड की एफआईआर ही फर्जी

हैरान कर देगा ये मामला,3 दिन के बच्चे ने पास की 8वीं क्लास!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d