BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका यूनिवर्सिटी ने किया दावा, परमाणु युद्ध हुआ तो जा सकती है 10 करोड़ लोगों की जान

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
अमेरिका यूनिवर्सिटी ने किया दावा, परमाणु युद्ध हुआ तो जा सकती है 10 करोड़ लोगों की जान

America University claimed, nuclear war could kill 100 million people

Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: भारत और पाकिस्तान के पास परमाणु बमों की ताकत और अभी अधिक हो चुकी होगी. जम्मू-कश्मीर के मसले पर दोनों देश जिस तरह आगे बढ़ रहे हैं, उससे दोनों देशों में भयंकर परमाणु युद्ध छिड़ सकता है और अगर ऐसा हुआ तो 10 करोड़ लोग अपनी जान गंवा देंगे’.

ये दावा अमेरिका की रटगर्स विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट में किया गया है. जम्मू-कश्मीर के मसले पर जिस तरह के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर परमाणु युद्ध की धमकी दे डाली उसके बाद दुनिया की नज़र एक बार फिर भारत-पाकिस्तान पर है. यही कारण है कि इस तरह की रिसर्च लगातार सामने आ रही हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे के कारण पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी भारत में हमला तेज कर सकते हैं, जिनका निशाना भारत की संसद तक हो सकता है और 2025 में ये मामला पूरी तरह चरम पर जा सकता है. जिसके कारण भारत-पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करेगा, जिसकी क्षमता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) तक होगी, यही लड़ाई दोनों देशों में सबसे बड़े युद्ध की वजह बनेगी.

इसके अनुसार भारत और पाकिस्तान के पास अभी करीब 150 परमाणु हथियार हैं, लेकिन 2025 तक इनकी गिनती 200 को पार कर जाएगी. यानी दोनों देशों के पास हथियारों की संख्या 400-500 हो सकती है. यही जंग अगर छिड़ती है तो परमाणु युद्ध की वजह से करीब 10 करोड़ लोगों की जान जा सकती है. रिपोर्ट को लिखने वाले एलन रोबॉक कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर जिस तरह लड़ाई जारी है और हर महीने बॉर्डर पर लोगों की जान जा रही है, उसकी वजह से ये जंग एक दिन चरम पर पहुंच सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने सरकार की कार्य प्रणाली पर किया हमला, किये तीखे सवाल

Next Post

मोबाइल नंबर कराएं पोर्ट सिर्फ 6.46 रुपये में, लागू होगा नया नियम

Next Post
मोबाइल नंबर कराएं पोर्ट सिर्फ 6.46 रुपये में, लागू होगा नया नियम

मोबाइल नंबर कराएं पोर्ट सिर्फ 6.46 रुपये में, लागू होगा नया नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d