BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा अमेरिका: कमला हैरिस

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा अमेरिका: कमला हैरिस
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.

उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को मजबूत करने के साथ ही अस्थिरता फैलाने वाले तेहरान के अन्य कदमों पर रोक लगाएगा.

इस मुद्दे को लेकर ट्रंप प्रशासन पर निशाना साधते हुए भारतीय मूल की सीनेटर ने कहा, ” वह परमाणु समझौता, जैसा कि हम सब जानते हैं कि उसने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने से रोक दिया था और यह कारगर था, अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों और अमेरिकी खुफिया समुदाय ने भी इस बात की पुष्टि की थी.

लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से यह कहते हुए हाथ खींच लिए थे कि वे इससे बेहतर समझौता करके ईरान को काबू में करेंगे. लेकिन ईरान ने तो अपनी परमाणु गतिविधियां बढ़ा दी.”

अमेरिका में किसी भी बड़ी पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई जाने वाली हैरिस पहली अश्वेत और भारतीय मूल की व्यक्ति हैं.

उन्होंने कहा, ”मैं यह स्पष्ट कर दूं कि हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे. हम यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि इजराइल को अमेरिका का अटूट समर्थन मिलता रहे.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना ने फूड स्टॉल्स संचालकों की तोड़ी कमर, लोगों का रुझान हुआ कम

Next Post

झारखंड में कोरोना का कहर जारी, गुरुवार को चार की मौत

Next Post
तबलीगी जमात मामला: एक ही दिन में 2 कोरोना मरीजों की हुई मौत

झारखंड में कोरोना का कहर जारी, गुरुवार को चार की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d