BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिनपिंग का ट्रंप को पत्र-आपसी सम्मान के आधार पर मतभेदों को निपटने पर जोर

by bnnbharat.com
October 13, 2019
in Uncategorized
जिनपिंग का ट्रंप को पत्र-आपसी सम्मान के आधार पर मतभेदों को निपटने पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने आपसी सम्मान के आधार पर मतभेदों को निपटाने और पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग का विस्तार करने का अनुरोध किया है. ताकि चीन-अमेरिकी संबंधों को सही रास्ते पर लाया जा सके.

शी ने ट्रंप को पत्र के जरिये कहा, ‘एक स्वस्थ और स्थिर चीन-अमेरिका संबंध दोनों देशों और दुनिया के लिए काफी मायने रखता है. मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्ष उस सिद्धांत और दिशा में कार्य करेंगे, जिस पर आप और मैं सहमत हुए हैं. हम समन्वय, सहयोग और स्थिरता के आधार पर चीन-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. हम आपसी सम्मान के आधार पर मतभेदों को निपटाएं और आपसी लाभ के लिए सहयोग का विस्तार करें, ताकि हमारे संबंधों को सही रास्ते पर लाया जा सकें.’

उन्होंने कहा हाल ही में, हमारे दोनों पक्षों की आर्थिक और व्यापार टीमें संपर्क में रहकर एक दूसरे को सद्भावना दिखाई है, जिसका हमने और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने स्वागत किया है. हमारी दो टीमों ने परामर्श के तहत समझौते के कुछ हिस्सों पर प्रगति की, यह महत्वपूर्ण है कि हम एक-दूसरे की चिंताओं को ठीक से समझें और अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव डालें. यह कहते हुए कि चीन कृषि उत्पादों पर अपनी चिंताओं को बहुत महत्व देता है, शी ने उल्लेख किया कि चीनी कंपनियों ने सोयाबीन और पोर्क सहित अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद में तेजी लाई है.

चीनी राष्ट्रपति का पत्र ऐसे समय में आया है जब दोनों देश के बीच व्यापार युद्ध चरम पर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन में कम्युनिस्ट शासन की 70 वीं वर्षगांठ पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके देशवासियों को बधाई दी थी, लेकिन व्यापार युद्ध में प्रबल होने और बीजिंग द्वारा पहले से स्वीकार किए गए सौदे को स्वीकार नहीं करने के लिए निराशा व्यक्त किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय मुस्लिम महासंघ केअध्यक्ष बने साजिद अली

Next Post

घर पर इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

Next Post
घर पर इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

घर पर इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d