डेस मोइनेस (इवोवा) : अमेरिकी धावक डालियाह मोहम्मद ने यूएस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकार्ड तोड़ दिया है. डालियाह ने रविवार को चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 52.20 सेकेंड समय के साथ नया रिकार्ड कायम किया. उन्होंने यूलिया पेचोनकीना द्वारा 2003 में बनाए गए रिकार्ड को 0.14 सेकेंड के अंतर से तोड़ दिया.
Also Read This:- काबुल स्थित कार्यालय में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला, 20 लोगों की मौत, 50 घायल
रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली डालियाह ने चौथे लेन से शुरुआत करते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया. उनके साथ 2015 वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट शेमियर लिटिल और वर्ल्ड यू-20 रिकार्ड होल्डर सिडनी मैक्लॉलिन तथा एश्ले स्पेंसर भी प्रतिस्पर्धा में शामिल थी.
मैक्लॉलिन ने 52.88 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि स्पेंसर ने 53.11 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

