BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

द रॉक को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं अमेरिकी, WWE के रेसलर बोले- ये गंजा देश की सेवा के लिए तैयार

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
द रॉक को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं अमेरिकी, WWE के रेसलर बोले- ये गंजा देश की सेवा के लिए तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिकी : रेसलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके ड्वेन जॉनसन अब राजनीति में भी आना चाहते हैं.  हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने कहा कि अगर वह कभी अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो देश के लोगों की सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात होगी.  जॉनसन की यह टिप्पणियां उस सर्वेक्षण के जवाब में आई हैं जिसमें कहा गया कि अमेरिका की लगभग आधी आबादी चाहती है कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दावेदारी पेश करें.

डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहलवान से अभिनेता बने जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर लिखे पोस्ट में एक लेख साझा किया, जिसमें कहा गया कि कम से कम 46 प्रतिशत अमेरिकी ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी का समर्थन करेंगे.  जॉनसन को ‘द रॉक’ नाम से भी जाना जाता है.  अभिनेता ने लिखा कि बेहद सुखद.  मुझे नहीं लगता कि हमारे संस्थापक सदस्यों ने कभी सोचा होगा कि कोई छह फुट चार इंच का, गंजा, टैटू गुदवाने वाला, आधा अश्वेत, आधा-समाओ, टकीला पीने वाला फैनी बैग पहनने वाला शख्स उनके क्लब में शामिल होगा, लेकिन अगर ऐसा कभी हुआ तो आप लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.

दरअसल जॉनसन के पिता अश्वेत थे और मां समाओ की रहने वाली है.  साथ ही वह फैनी यानी आगे कमर की तरफ बांधने वाला बैग पहनने के स्टाइल के लिए मशहूर हैं.  यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की है.  जॉनसन ने 2017 में कहा था कि वह राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करने के बारे में ”गंभीरता से विचार” कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी के लिए सतत संवाद कर रहा है भारत: राजदूत संधू

Next Post

मदरसा व संस्कृत शिक्षकों को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन

Next Post
1008 लाईट हाउस निर्माण मामले में सीएम से विचार कर फैसला लेंगे-मंत्री

मदरसा व संस्कृत शिक्षकों को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d