BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को हटाया गया

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in Uncategorized
परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को हटाया गया

परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को हटाया गया

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: मृतक ईंट व्यवसायी के परिजनों से अभद्रता पर अमेठी के जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा को हटा दिया गया है. उनके व्यवहार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की थी. अरुण कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. वह अभी तक मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे. वहीं, मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशांत शर्मा को प्रतीक्षारत किया गया है.

हालांकि, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार होने के नाते प्रशांत शर्मा को कल से ही बचाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कोई तरकीब काम नहीं आई. बता दें कि प्रशांत शर्मा अपने खराब व्यवहार पर हाईकोर्ट से पहले भी दंडित किए जा चुके हैं.

इसके पहले केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर उन्हें अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी थी.

दरअसल, मंगलवार को अमेठी के एक ईंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत के दौरान जिले के डीएम आपा खो बैठे और परिजनों से अभद्रता कर बैठे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, डीएम ने खुद ऐसे आरोपों को निराधार बताया. कहा कि पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई से पूरा परिवार संतुष्ट है. जो वीडियो चल रहा है वह एडिट किया हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बलमुचू ने थामा आजसू का दामन, कहा- शुरू से आजसू के आंदोलन से जुड़ा रहा, उसी की उपज हूं

Next Post

कांग्रेस में आंतरिक मनमुटाव, नेताओं की दिख रही हैं नाराजगी

Next Post
कांग्रेस में आंतरिक मनमुटाव, नेताओं की दिख रही हैं नाराजगी

कांग्रेस में आंतरिक मनमुटाव, नेताओं की दिख रही हैं नाराजगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d